CM Yogi Adityanath: बीते कल की शाम लखनऊ वासियों के लिए बेहद खास थी। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने नए ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण कर इसे आम जनमानस के लिए खोल दिया है। एलडीए की इस सौगात से लखनऊ वासियों को कई इलाकों में जाम से निजात मिलेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 के लोकार्पण के बाद राजधानी की तस्वीर साझा की है। मुख्यमंत्री ने इसे नए यूपी के नए लखनऊ के रूप में परिभाषित करते हुए मन-मोहने वाली तस्वीर पोस्ट की है। मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए तस्वीरों में लखनऊ शहर दूधिया रोशनी में नहाया नजर आ रहा है।
यूपी CM Yogi Adityanath ने साझा की नए लखनऊ की मनमोहक तस्वीर!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए लखनऊ की मनमोहक तस्वीर साझा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी तस्वीरों में राजधानी दूधिया रोशनी में नहाया नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने हर्ष भाव में लिखा है कि “मुस्कुराइए, यह आपके नए उत्तर प्रदेश का नया लखनऊ है।” तस्वीर दर्शाता है कि कैसे राजधानी की स्थिति बदलने का प्रयास सफल हुआ है।
मुस्कुराइए, यह आपके ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया लखनऊ’ है… pic.twitter.com/egSOYRmcaR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2026
सीएम योगी ने जो तस्वीर साझा की है उसमें ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का हिस्सा भी है। इसे बीते कल ही जनता के लिए खोला गया है। स्थानीय सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में लखनऊ वासियों को ये विशेष सौगात मिली है। दावा किया जा रहा है कि एलडीए की इस परियोजना से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन आसान होगा।
लखनऊ वासियों के लिए वरदान साबित होगा नया ग्रीन कॉरिडोर!
राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 वरदान साबित होगा। आम जनमानस के लिए नए कॉरिडोर को खोल दिया गया है जिसके बाद लखनऊ के डालीगंज चौराहे से समतामूलक चौराहे, 1090 चौराहा तक वाहनों का आवागमन सुगम हो गया है। इसके परिणामस्वरूप शहर के कई व्यस्त इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी।
एलडीए की इस बहुप्रतिक्षित परियोजना का विस्तार अगले चरण में शहीद पथ तक प्रस्तावित है। इसे लगभग 7000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। 28 किमी लंबी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना पूरी होने के बाद आईआईएम रोड से किसान पथ तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यही वजह है कि नई परियोजना को लोगों के लिए वरदान माना जा रहा है।
