UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुहेलदेव की प्रशंसा से बौखलाई ओवैसी की पार्टी

UP News: प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित पोस्ट पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा।

UP News

Yogi Adityanath

UP News: प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराज सुहेलदेव को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित पोस्ट पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराज सुहेलदेव की प्रशंसा करते हुए हुए कहा था कि एक हजार वर्ष पहले महाराज सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता गाजी को रोका ही नहीं बल्कि मारा भी था, जिसके बाद किसी भी विदेशी आक्रांता की ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई। इसी पर शौकत अली ने विवादित बयान पोस्ट करते हुए लिखा कि राजा सुहेलदेव का भारत के निर्माण या आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। शौकत अली के इस विवादित पोस्ट के बाद सुभासपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती शौकत अली के इस बयान का विरोध नहीं करते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि वे महाराज सुहेलदेव को नहीं मानते हैं। शौकत अली को इतिहास की पुस्तकें पढ़नी चाहिए। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी से कहूंगा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगने के लिए कहें, नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। आपका निकलना दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी अफगानिस्तान से भारत को गुलाम बनाने और लूटने के लिए सेना को लेकर आया था। तब महाराज सुहेलदेव ने आसपास के राजाओं को इकट्ठा कर युद्ध किया, जिसमें गाजी मारा गया।

देश को गुलाम होने से बचाया, देश को लुटने से बचाया

मंत्री राजभर ने कहा कि यह पोस्ट सोची समझी रणनीति के तहत है, क्योंकि आने वाले 10 जून को बहराइच में मेला लगने जा रहा है जो 10 दिन चलेगा। पहले लुटेरे गाजी का मेला लगता था। अब देश के वीरों का मेला, जिन्होंने देश को गुलाम होने से बचाया, देश को लुटने से बचाया, जिन्होंने देश की संपत्ति को बचाया, ऐसे देश के राष्ट्रीय वीर राजभर महाराज सुहेलदेव जी का मेला लगने लगने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महराज सुहेलदेव की मूर्ति का शिलान्यास किया था और योगी जी ने उद्घाटन किया। उनकी 56 फुट ऊंची मूर्ति और 05 एकड़ में पार्क बनाकर यह साबित कर दिया कि ये वीरों की धरती है, यहां वीरों की पूजा होगी, यहां लुटेरों की पूजा नहीं होगी।

मुख्यमंत्री योगी 5 अप्रैल को स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में कर चुके हैं महाराज सुहेलदेव की प्रशंसा

5 अप्रैल को भारतेन्दु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में महाराज सुहेलदेव की काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि सालार मसूद किसी माफिया से कम नहीं था, ये जो माफिया मिट्टी में मिले है उन्हीं का एक रूप था। अब 1 हजार साल बाद हमारी सरकार को गौरव मिला कि महाराज सुहेलदेव का स्मारक बना सके। जिस स्थान पर महाराजा सुहेल देव ने सालार मसूद को मारा था, वहां पूर्व सरकारों में सालार मसूद का मेला तो लगता था लेकिन महाराज सुहेलदेव के लिए कुछ नहीं था। महाराज के योगदान को कोई याद ही नहीं करता था। लेकिन अब लोग महाराज सुहेलदेव के स्मारक में जाते है। सालार मसूद को जहन्नुम में भेजने वाले महाराज सुहेलदेव के ऊपर कोई नाट्य नहीं, कोई संगीत नहीं है। हमे उनके ऊपर यह सब बनाना चाहिए।

Exit mobile version