DNP India Hindi

UP PGT Exam 2025 Update: यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 इतने टाइम के लिए हुई स्थगित, उम्मीदवार 10 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

UP PGT Exam 2025 Update

Photo Credit: Google, UP PGT Exam 2025 Update

UP PGT Exam 2025 Update: अगर आप उत्तर प्रदेश में पीजीटी 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, UPSESSB यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि यह परीक्षा 18 और 19 जून, 2025 को होनी थी। ऐसे में आपको यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 अपडेट जानना चाहिए।

UP PGT Exam 2025 Update: अब नई परीक्षा तिथि का करना होगा इंतजार

बता दें कि यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 अपडेट के तहत बताया गया है कि आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया गया है। अब यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। यूपी पीजीटी नई परीक्षा तिथि 2025 जल्द ही समाचार पत्रों के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर घोषित की जाएगी। मालूम हो कि यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी होने का इंतजार किया जा रहा था।

Photo Credit: Google

यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 अपडेट: 10 दिन पहले जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

बताया जा रहा है कि यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड 2025 का एडमिट कार्ड अगस्त 2025 में परीक्षा आयोजित होने से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, उम्मीदवार की तस्वीर और साइन और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 अपडेट: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार UP PGT Exam 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूपी पीजीटी परीक्षा 2025 में 4 लाख से अधिक आवेदकों की संभावना है। मगर अब परीक्षा स्थगित होने के कारण उम्मीदवारों को इंतजार करना होगा। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को आने वाले कुछ समय तक लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

Exit mobile version