---Advertisement---

UP Politics: यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधा, यहां देखें पूरी लिस्ट…

UP Politics: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 25, 2023 11:09 अपराह्न

UP Politics
Follow Us
---Advertisement---

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को भाजपा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की। भाजपा की नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधा गया है। यूपी भाजपा की ओर से 45 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।

गौर हो कि 45 सदस्यीय टीम में 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही 7 महामंत्री और 16 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। वहीं, इस नई टीम में कई पदाधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका (UP Politics) मिला है।

इनको बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष (UP Politics)

यूपी भाजपा की नई टीम में पंकज सिंह, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, मानवेन्द्र सिंह, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी, त्रियंबक त्रिपाठी, पदमसेन चौधरी और मोहित बेनीवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी बोले- ‘सदस्यता रद्द करे फर्क नहीं पड़ता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’

इनको बनाया गया प्रदेश महामंत्री (UP Politics)

इसी प्रकार अमर पाल मौर्या, प्रियंका सिंह रावत, गोविंद नारायण शुक्ल, अनूप गुप्ता, संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान और सुभाष युदवंश को महामंत्री बनाया गया है।

इनको बनाया गया प्रदेश मंत्री

यूपी भाजपा की नई टीम में मीना चौबे, विजय शिवहरे, शंकर गिरी, अंजुला सिंह माहौर, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, शंकर लोधी, अनामिका चौधरी, अर्चना मिश्रा, शकुंतला चौहान, पूनम बजाज, बसंत त्यागी, सुरेश पासी, डीपी भारती, शिवभूषण सिंह और अभिजात मिश्रा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

मनीष कपूर बने कोषाध्यक्ष

इसी तरह नई टीम में मनीष कपूर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भारत दीक्षित को सौंपी गई है। इसी तरह ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा

यूपी भाजपा संगठन में पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। ये नाम इस प्रकार हैं-

  • दिलीप पटेल- काशी क्षेत्र
  • कमलेश मिश्रा- अवध क्षेत्र
  • शहजानंद राय- गोरखपुर क्षेत्र
  • प्रकाश पाल- कानपुर-बुंदेलखंड
  • द्रुवविजय सिंह शाक्य- ब्रज
  • सतेन्द्र सिसोदिया- पश्चिम क्षेत्र

जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश

वहीं, योगी सरकार में मौजूद 4 मंत्रियों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं। चारों मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया गया है। पूरी लिस्ट देखें तो इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की गई है। वहीं, छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष OBC से आते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026