---Advertisement---

Viral Video: ‘विद्या का मंदिर या ह/त्या का अड्डा …’ दिल्ली मेट्रो और रीवा छात्रों के सुसाइड के बाद, हापुड़ में प्रिंसिपल ने स्टूडेंट को दी मर्डर की धमकी

Viral Video: दिल्ली और रीवा में छात्रों के सुसाइड करने के बाद हापुड़ में प्रिंसिपल के द्वारा छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2025 3:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अभी लोगों के जहन से दिल्ली मेट्रो और रीवा में छात्रों के द्वारा टीचर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने के मामले निकले भी नहीं हुए थे कि, एक और नया वीडियो चर्चा में आ गया। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से आया है। यहां पर एक प्रिसिंपल ने नवीं में पढ़ने वाली छात्रा को मारने की धमकी दी है। इस दौरान छात्रा के माता-पिता भी मौजूद दिखे। पिछले कुछ दिनों से स्कूल और शिक्षकों के इस तरह के मामले काफी बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विद्या का मंदिर या हत्या का अड्डा’ स्कूल बन चुके हैं।

हापुड़ में प्रिंसिपल मैडम ने छात्रा को दी जान से मारने की धमकी

ये हापुड़ वायरल वीडियो abpnewstv ने अपने इंस्टाग्राम से अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “हापुड़ के वीआईपी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल वीना शर्मा ने 9वीं की छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।

देखें वीडियो

शिकायत के लिए परिवार स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल ने उन्हें भी धमकाया और गुस्से में छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया। घटना का वीडियो सामने आया। परिजन पुलिस और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से शिकायत कर चुके हैं। DIOS ने प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ” इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, प्रिंसिपल काफी गुस्से में है और छात्रा के परिजनों पर काफी गुस्सा कर रही है। वो लगातार धमकी भरे लहजे में कह रही है कि, मैं हत्या कर दूंगी। किसी शिक्षक के मुंह से निकलते इन शब्दों को जब लोगों ने देखा तो उन्हें काफी गुस्सा आ गया। एक यूजर लिखता है , ‘विद्या का मंदिर अब लूट और हत्या का अड्डा बन चुका है’। दूसरा लिखता है, ‘लगता है इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,इस पर कार्यवाही होनी चाहिए, इसे कोई मानसिक डॉ. को दिखाया जाए।’ वहीं, कई सारे लोगों ने कड़ा एक्शन लेने की मांग की है।

दिल्ली और रीवा में टीचर्स के कारण दो बच्चे दे चुके हैं जान

आपको बता दें, मध्य प्रदेश के रीवा से भी इसी तरह की घटना सामने थी। यहां पर एक छात्रा ने टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट में गंभीर खुलासे किए थे। इसके साथ ही दिल्ली में भी एक स्टूडेंट ने टीचर्स से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया था। अब हापुड़ में प्रिंसिपल के द्वारा जिस तरह की धमकी दी रही है। वो लोगों को साच में डाल रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026