---Advertisement---

Weather Update: यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में मूसलाधार बारिश के आसार, दिल्ली को सता सकती है उमस भरी गर्मी

Weather Update: उमस और हल्की बारिश का दौर जारी है। देश के कई हिस्से उमस से परेशान हैं तो वहीं कई राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर जारी रखा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: उमस और हल्की बारिश का दौर जारी है। देश के कई हिस्से उमस से परेशान हैं तो वहीं कई राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर जारी रखा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकी है तो कई हिस्से ऐसे भी हैं जो कि आने वाले दिनों में शुष्क रहेंगे और सूखे की स्थिती को झेलेंगे। विभाग ने आने वाले दिनों में यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने “अल नीनो” के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कमी के लेकर चिंता भी जताया है।

यूपी और उत्तराखंड में हो सकती है मूसलाधार बारिश

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 23 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश देखने को मिल सकता हैं। विभाग ने कहा है कि इस राज्य में आगामी दो से तीन दिनों तक बारिश आ सकती है। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 21 से 24 अगस्त के बीच आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल में जैसे जिलों में अलर्ट घोषित किया है।

दिल्लीवासियों को फिर सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर कहा है कि यहां उमस देखने को मिल सकती है। शनिवार को हुए हल्के बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदला था पर अब फिर से उमस ने अपना दबदबा बरकरार रखा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दो दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी झेलना पड़ सकता है।

हिमाचल को लेकर सतर्क है मौसम विभाग

पहाड़ी राज्य हिमाचल में बारिश से भारी तबाही मची है। 50 से जयादा लोगों ने बादल फटने और बारिश की चपेट में आने से अपनी जान गवाई है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आगामी दो दिनों तक हिमाचल को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने मौसम को देखते हुए इस राज्य में 22 और 23 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में भी जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के लिए भी अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग की माने तो इन दोनों राज्यों में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इसके अतिरिक्त देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी 21 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। इसमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026