Noida News: वाटर पार्क के दिवानों के लिए Worlds of wonder लाया ये खास ऑफर, टिकट पर मिल रही भारी छूट, 15 अगस्त तक उठा सकेंगे आनंद

Noida News: नोएडा में स्थित वाटर पार्क Worlds of wonder ने अपने 10 साल पूरे होने पर एक खास ऑफर निकाला है। टिकट पर 50 % की भारी छूट मिल रही है।

Noida News

Noida News

Noida News: नोएडा के सेक्टर 38A में स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क (worlds of wonder Noida) ने अपने 10 सालों का बेमिसाल सफर पूरा कर लिया है। इसे नोएडा एम्यूजमेंट पार्क (Noida Amusement Park) के नाम से भी जाना जाता है।

गुरुवार (3 अगस्त) को नोएडा एम्यूजमेंट पार्क ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान वर्ल्ड्स ऑफ वंडर के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों दर्शकों और कार्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने सभी को 10 साल पूरे होने पर शुभकामनाए दीं।

WOW ने पूरा किया 10 सालों का सफर

इस दौरान एम्यूजमेंट पार्क को रंगबिरंगी गुब्बारों से सजाया गया था। दर्शकों के स्वागत के लिए भंगड़ा और पाईप बैंड जैसे कलाकर बुलाए गए थे। भारी संख्य में दर्शक एम्यूजमेंट पार्क पहुंचे थे। जहां प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने सभी से बातचीत की और उनसे वाटर पार्क का फीडबैक लिया। इस दौरान दर्शकों और बच्चों के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

टिकट पर मिल रही भारी छूट

नोएडा एम्यूजमेंट पार्क के 10 साल पूरे होने पर प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने वाटर पार्क के दिवानों के लिए एक खास ऑफर का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त से 15 अगस्त तक टिकट के दामों पर भारी छूट दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि ये छूट 50 फीसदी की है, जो सभी नागरिकों को दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ यहां आकर आनंद उठाएं। उन्होंने बताया कि वर्षगांठ का ये प्रोग्राम 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Exit mobile version