---Advertisement---

Uttarakhand News: आईएमडी के अनुसार देहरादून में आज हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश, यहां जानें अपडेट

Uttarakhand News: देहरादून वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज देहरादून में पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 25, 2024 6:21 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में तो पारा 45 डिग्री का पार पहुंच गया है। लोगों को गर्मी के साथ – साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी से परेशान होकी लोग पहाड़ो का रूख कर रहे है। देहरादून में भी लोगों को गर्मी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चलिए आपको बताते है कि आने वाले दिनों में देहरादून का मौसम कैसा रहने वाला है।

देहरादून में कैसा रहेगा आज का मौसम

अगर आज के मौसम की बात करें तो देहरादून वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 26.44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 33.68 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि आईएमडी ने अनुमान जताया है कि आज देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अगर ऐसा होता है तो देहरादून वासियों को राहत मिल सकती है।

आने वाली दिनो में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में देहरादून के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। अगर हम 26 मई के मौसम की बात करे तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश या धूल भरी आधी की संभावना है। अगर 27 मई की बात करते तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन बारिश होने की भी संभावना है। 27 मई को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के साथ साथ बारिश भी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026