Uttarakhand News: उत्तराखंड के लोगों और पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत देहरादून से एक और प्रमुख शहर के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही फ्लाइटों का संचालन शुरू किया जाएगा। यानि अगर कोई देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई यात्रा के जरिए सफर करना चाहेगा, उसके लिए विमान सेवा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही ई हवाई सेवाओं से होटल, ट्रैवल, और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी सीधा लाभ मिलेगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच होगा फ्लाइटों का संचालन
देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई यात्रा उत्तराखंड के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और चर्चित विषय बना हुआ है। यह रूट खासतौर पर सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा नैनीसैनी एयरपोर्ट तक संचालित की जाती है। यह सेवा मुख्य रूप से छोटे विमानों (18–19 सीटर) के जरिए शुरू की गई थी, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों को तेज़ और आसान कनेक्टिविटी मिल सके।
गौरतलब है कि यह रूट कई मायनों में काफी अहम है। जानकारी के मुताबिक अभी हाल ही में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विमान मंत्री को पत्र लिखकर देहरादून -पिथौरागढ़ से हवाई सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया था। स्थानीय लोगों के अलावा यह पर्यटको के लिए भी काफी अहम साबित हो सकता है।
हवाई यात्रा से मात्र इतने मिनटों में यात्रा होगी पूरी
बता दें कि सड़क के रास्ते देहरादून से पिथौरागढ़ जाने में करीब 10 से 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन हवाई यात्रा शुरू होने के बाद यह सफर केवल 1 घंटे का रह जाएगा। केंद्रीय मंत्री के अनुसार मार्ग पर क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत हवाई सेवा शुरू करने के लिए स्काईहाप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। पिथौरागढ़ जिला “मिनी कश्मीर” के नाम से भी जाना जाता है। यहां से कई खूबसूरत जगहों तक पहुंच आसान हो जाती है, जैसे: मुनस्यारी, कैलाश, धारचूला आदि शामिल है। नई और नियमित फ्लाइट सेवा से इन क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।






