---Advertisement---

Uttarakhand News: अब गड्ढा मुक्त प्रदेश बनेगा उत्तराखंड, सरकार ने मरम्मत के लिए जारी किया 450 करोड़ रुपए का फंड     

Uttarakhand News: धामी सरकार ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर के भीतर सड़कों में हुए गड्ढों की मरम्मत के लिए 450 करोड़ रुपए फंड जारी कर दिया है। बताया जा रहा है, मरम्मत कार्य 1 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसका मतलब यह है, कि निर्माण कार्य दो माह भीतर पूर्ण लिया जाएगा।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: सितम्बर 27, 2023 10:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की तरफ से सड़क की मरम्मत को लेकर बड़ी अपडेट सामने निकल कर आई है। खबरों की मानें तो धामी सरकार ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर के भीतर सड़कों में हुए गड्ढों की मरम्मत के लिए 450 करोड़ रुपए फंड जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है, यह फैसला सरकार ने हफ्ते भर पहले उच्चस्तरीय बैठक में ली थी। तब  दौरान सरकार की तरफ से सिर्फ प्लान बनाया गया था। जिसे अब अम्लीय जामा पहनाया गया है। वहीं खबरों की मानें तो निर्माण कार्य (मरम्मत) दो महीनों के भीतर संपन्न होना है।

दो महीनों भीतर धामी सरकार करेगी सड़क की मरम्मत        

जी हाँ आप बिल्कुल सही सुन रहे है। उत्तराखंड अब गड्ढा मुक्त होने जा रहा है। देखा जाए तो इस वर्ष पहाड़ी राज्यों में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इस संदर्भ में बात करें हिमाचल की तो बारिश कारण हुई तबाही के चलते सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी। 

बहरहाल अब उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश के कारण हुई तबाही के चलते सड़क की मरम्मत के लिए 450 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। बताया जा रहा है, मरम्मत कार्य 1 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसका मतलब यह है, कि निर्माण कार्य दो माह भीतर पूर्ण लिया जाएगा।  

इन जगहों पर सबसे पहले और तेज़ी से होगा कार्य 

वैसे तो यह फंड प्रदेश भर के भीतर बारिश व अन्य कारणों की वजह से हुए गड्ढों की मरम्मत के लिए जारी किया गया है। फिर कुछ क्षेत्रों में सरकार सबसे पहले मरम्मत का कार्य मुख्य रूप से कराना चाहती है। इनमें राजधानी देहरादून, पौड़ी, छतिगग्रस्त ऋषिकेश मार्ग, हरिद्वार, चमोली, प्रमुख तीर्थस्थल मार्ग का कार्य होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।         

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

Leave a Comment