---Advertisement---

Uttarakhand News: बारिश व भूस्खलन, चार धाम यात्रा के लिए चुनौती! आज फिर प्रभावित हुआ Yamunotri हाईवे; जानें ताजा अपडेट

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों सैलानियों के साथ श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ है। इसकी खास वजह है पवित्र चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2024) का जारी होना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 3, 2024 11:36 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 3, 2024 12:23 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों सैलानियों के साथ श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ है। इसकी खास वजह है पवित्र चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2024) का जारी होना। इस पवित्र यात्रा के लिए उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे लोगों के साथ स्थानिय निवासियों के लिए भी बारिश व भूस्खलन एक बड़ी चुनौती बन गया है।

जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार बारिश व भूस्खलन के कारण डाबरकोट नामक स्थान के निकट यमुनोत्री (Yamunotri) राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। हालाकि उत्तराखंड (Uttarakhand News) प्रशासन की तत्परता से मार्ग को सुचारू कर यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि बारिश के कारण ही पहाड़ से मलबा सड़कों पर गिर जाता है जिसके कारण मार्ग अररुद्ध हो जाते हैं।

बारिश व भूस्खलन, चार धाम यात्रा के लिए चुनौती!

उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा (केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री) के लिए बारिश व भूस्खलन बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रहे हैं। बता दें कि चार धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को पहाड़ी रास्तों के सहारे सफर करना होता है। हालाकि बारिश के कारण पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ जाता है और मार्ग को जगह-जगह अवरुद्ध कर देता है जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित होती है।

यमुनोत्री में प्रभावित हुआ यातायात

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश व भूस्खलन के कारण आज यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास मार्ग अवरुद्ध नजर आया।

प्रशासन की तत्परता व सक्रियता के कारण सड़क से मलबा हटाकर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। अब इस सड़क से वाहनों का आना-जाना जारी है।

बद्रीनाथ हाईवे पर प्रभावित हुआ यातायात

उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर भी भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित नजर आया। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जोशीमठ में चमोली क्षेत्र के अंतर्गत पागलनाला, टंगणी एवं कोतवाली चमोली क्षेत्रा के अंतर्गत अगथला में मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

प्रशासन की सक्रियता के कारण इस मार्ग को भी यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अब इस मार्ग से यात्रियों का आवागमन हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026