---Advertisement---

Char Dham Yatra 2023: कब खुलेंगे Yamunotri Dham के कपाट, विद्वान आचार्यों ने निकाली शुभ मुहूर्त

यमुनोत्री धाम के कपाट को लेकर आज बैठक किया गया जहां ये फैसला लिया गया कि 22 अप्रैल से इसके कपाट को खोला जाएगा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 27, 2023 4:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में युमना जनमोत्स्व के पहले यमुनोत्री धाम के कपाट को खोलने की तिथि निर्धरित कर दी गई है। यह धाम चारधाम के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। बता दें कि यमुनोत्री धाम का कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेगा। वहीं मंदिर समिति के द्वारा इसका समय निर्धारित करते हुए ये बताया गया है कि भक्त 22 अप्रैल से 12:41 मिनट के बाद यहां आकर दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के कपाट खुलने की ये जानकारी मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने दी है। मंदिर के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि 22 अप्रैल को ही मां यमुना के मायके खरसाली से उत्सव डोली का आयोजन किया जाएगा।

विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों ने तय किया समय

आज मंदिर के इस कपाट को खोलने को लेकर विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों की बैठक की गई। इस बैठक में पंचाग गणना के आधार पर इसका निर्धारण किया गया। मंदिर समिति के सचिव के द्वारा ये जानकारी दी गई कि मां यमुना के उत्सव डोली का आयोजन 22 अप्रैल को किया जाएगा। अक्षय तृतीया के इस मौके पर श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: संकल्प सत्याग्रह में बोलीं प्रियंका, कहा- ‘जब शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा गया तब कोई केस नहीं हुआ’

उत्तराखंड सरकार ने तेज की तैयारियां

चारधाम यात्रा को लेकर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार इसके शुरू होने से पहले सभी तरह की तैयारियों को पूर्ण कर लेना चाहती है। यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े सीएम धामी ने अधिकारीयों से इसका विशेष ध्यान देने को कहा है। वहीं सरकार लगातार अपना फोकस सबसे ज्यादा जोशी मठ पर गड़ाए हुए है। सीएम धामी चाहते हैं कि चारधाम यात्रा के समय जोशीमठ में किसी भी तरह की दिक्क्त का सामना न करना पड़े।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर दिखाई जाएगी आरती

सीएम धामी ने कहा है कि इस बार गंगोत्री में होने वाली आरती को घर बैठे भी देखा जा सकता है। सरकार के द्वारा कैमरे लगवाकर इसका प्रसारण उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट किया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से भी उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की सौगत प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Twitter Bio: राहुल गांधी ने ट्विटर पर खुद को बताया-Dis’Qualified MP

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026