---Advertisement---

Chardham Yatra 2023: इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ-केदारनाथ के कपाट, तय हुई मुहूर्ता और तिथि

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख का ऐलान हो गया है। परंपरा के अनुसार केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर 15 नवंबर को और गंगोत्री के कपाट इससे एक दिन पूर्व अन्नकूट पर्व पर 14 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 24, 2023 3:22 अपराह्न

chardham Yatra 2023
Follow Us
---Advertisement---

Chardham Yatra 2023: दशहरे के अनुकूल अवसर पर, बद्रीनाथ धाम के दरवाजों को बंद करने की तारीख और मुहूर्ता का ऐलान हो गया है। मंगलवार (24 अक्टूबर) को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की एक बैठक हुई, जिसमें तारीख और मुहूर्ता तय हुआ।

बैठक में तय हुआ की बुधवार, 18 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के दरवाजे बंद किए जाएंगे। इस दौरान 3 बजकर 33 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विशेष पूजा अर्चना के बाद ही दरवाजे बंद होंगे। इसके बाद अगले छ महीने के लिए धाम के कपाट बंद हो जाएंगे।

इन दिन बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

इसी तरह यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भाई दूज के मौके पर बंद किए जाएंगे। इस दौरान 11 बजकर 57 मिनट पर पूजा अर्चना के बाद धाम के दरवाजे बंद होंगे। वहीं, बात अगर गंगोत्री धाम की करें, तो इनके कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त का ऐलान पहले ही हो चुका है।

शारदिया नवरात्रि के पहले दिन ही तिथि व मुहूर्त तय हो गया था। जिसके मुताबिक, 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके लिए भी अभिजीत मुहूर्त तय हुआ है, जिसमें 11 बजकर 45 मिनट पर पूजा अर्चना के धाम के कपाट अगले छ महीने के लिए बंद हो जाएंगे।

बर्फबारी के चलते बंद हो जाते हैं रास्ते

बता दें ये धाम उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलों में स्थित हैं। अक्टूबर-नवंबर के महीनों में यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है। जिस वजह से यातायात पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में मंदिरों को लगभग 6 महीने के लिए बंद कर करना पड़ता है। इसके बाद मौसम और बर्फबारी के हिसाब से रास्तों को खोलने का तिथि तय होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026