Delhi Dehradun Expressway जाने वालों को मिली गुड न्यूज, गूगल मेप पर देख सकेंगे लोकेशन, इन बातों को ना करें इग्नोर

Delhi Dehradun Expressway की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी! यह मार्ग अब गूगल मैप्स पर उपलब्ध है। यात्रा के दौरान गलतियों से बचें। इन बातों का रखें ध्यान

Delhi Dehradun Expressway

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हो चुका है। इसी बीच अब एनएचएआई की तरफ से एक अहम जानकारी दी गई है। अगर आप भी Delhi Dehradun Expressway पर सफर करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि संचालन शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 घंटे की रह जाएगी। गौरतलब है कि यह रूट व्यवसाय, रोजगार और विकास के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। सबसे खास बात है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। वहीें अब इसका लोकेशन गूगल मेप भी आ चुका है। साथ ही यात्रा के दौरान यात्रियों को कुछ विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

गूगल मेप पर देख सकेंगे Delhi Dehradun Expressway का रूट

एनएचएआई यानि ( भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि ” दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर का मार्ग गूगल मैप्स, मैपमाईइंडिया और राजमार्गयात्रा ऐप पर उपलब्ध है, जिससे यात्रा की योजना बनाना पहले से कहीं अधिक आसान और कारगर हो गया है।

रीयल-टाइम नेविगेशन और सटीक मार्ग मार्गदर्शन के साथ, यात्री और पर्यटक अब इस आधुनिक कॉरिडोर पर तेज़, सुगम और अधिक विश्वसनीय यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। बेहतर योजना बनाएं। स्मार्ट तरीके से यात्रा करें। निर्बाध कनेक्टिविटी का अनुभव करें”।

यात्रा के दौरान यात्री इन बातों का रखें विशेष ध्यान

वैसे तो Delhi Dehradun Expressway का संचालन शुरू हो चुका है। हालांकि अभी भी इस रूट पर कई चीजों का निर्माण बाकी है। 100 किलोमीटर अधिक रास्ते में किसी प्रकार के खाने-पीने की सुविधा नहीं है और ना ही ठहरने की सुविधा दी गई है। हालांकि इसका निर्माण जारी है और आने वाले कुछ महीनों में कई बड़े ब्रांड अपना आउटलेट खोलेंगे। यानि यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ खाने-पीने की चीजें साथ रखें। वहीं अगर आपके साथ बच्चे है तो उनके लिए जरूरी चीजें साथ लेकर चले।

Delhi Dehradun Expressway के फायदें

देश के सबसे खूबसूरत एक्सप्रेसवे के खासियत की बात करें तो –

 

 

 

 

 

Exit mobile version