---Advertisement---

Gautam Adani: बच्चे हों या बुजुर्ग! अब मात्र इतने मिनट में पूरी होगी केदारनाथ यात्रा, उत्तराखंड की तस्वीर बदलेगा अडानी समूह का ये प्रोजेक्ट

मशहूर उद्योगपति Gautam Adani ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे का निर्माण कराएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम का रास्ता महज 36 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 15, 2025 3:59 अपराह्न

Gautam Adani
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Adani: देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन को चार चांद लगाने की दिशा में अडानी समूह ने बड़ा ऐलान किया है। उत्तराखंड की विरासत और संस्कृति का ख्याल रखते हुए अडानी समूह अब आस्था को सुविधा से जोड़ेगा। कहने का आशय ये है कि अडानी समूह अब भक्तों के लिए ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आया है जो उनकी दुर्गम राह को बेहद आसान कर सकता है। उद्योगपति गौतम अडानी ने खुद ऐलान कर बताया है कि अडानी समूह सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रोपवे का निर्माण कराएगा।

रोपवे निर्माण के बाद भक्त महज 36 मिनट में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी कर सकते हैं। जहां पहले दुर्गम रास्तों से 8-9 घंटों में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम पहुंचा जाता है। रोपवे निर्माण के बाद वो दूरी महज 36 मिनट में पूरी हो सकेगी। ऐसी स्थिति में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बेहद आसानी से बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु जा सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि अडानी समूह का ये खास प्रोजेक्ट उत्तराखंड की तस्वीर बदलने के साथ पर्यटन को विस्तार देने में सहायक साबित होगा।

उद्योगपति Gautam Adani के ऐलान से गदगद हुए भक्त

हजारों की तादाद में ऐसे भक्त हैं जो मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

गौतम अडानी ने एक्स पोस्ट जारी कर लिखा है कि “केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी। अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है। इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। महादेव सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय बाबा केदारनाथ!”

ऐसे में ये स्पष्ट है कि निकट भविष्य में रोपवे निर्माण पूरा होने के साथ ही बाबा केदारनाथ के भक्तों के समक्ष एक और विकल्प उपलब्ध होगा। भक्त 12.9 किमी लंबे इस रोपवे की मदद से महज 36 मिनट में ही सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम पहुंच सकेंगे। गौतम अडानी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से उन तमाम बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं का केदारनाथ जाने का सपना साकार होगा जो दुर्गम रास्ता न तय कर पाने की वजह से बाबा केदार के दर्शन से वंचित रह जाते हैं।

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की खासियत

अडानी समूह द्वारा उपलब्ध कराई गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की लंबाई 12.9 किमी होगी। इस खास परियोजना पर लगभग 4081 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। आसार जताए जा रहे हैं रोपवे परियोजना के निर्माण में करीब 6 वर्ष का समय लग सकता है।

आधुनिक तकनीक से लैस रोपवे के हर गोंडोला (केबिन) में 35 सीट होगी। इससे हर घंटे 1800 यात्री एक दिशा में यात्रा कर सकेंगे। अडानी समूह का दावा है कि सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना देश का पहला 3S ट्राई-कैबल रोपवे होगा। ये सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा। इस रोपवे परियोजना के पूरा होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन को रफ्तार मिलेगी और भारत की विरासत और मजबूत होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Rashifal 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026