---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खत्म होगी सिंचाई-पेयजल की समस्या, जमरानी बांध परियोजना को केंद्र की मंजूरी

Uttarakhand News: जमरानी बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए सीएम धामी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया है। इस बांध के लिए चार दशक अधिक समय से मांग की जा रही थी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 28, 2023 4:43 अपराह्न

Jamrani Dam project
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: जमरानी बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए सीएम धामी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया है। इस बांध के लिए चार दशक अधिक समय से मांग की जा रही थी। बांध निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमरानी बांध निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सिंचाई और पेयजल की समस्या खत्म होगी। साथ ही दोनों राज्यों के कई गांव रोशनी से जगमग होंगे।

काफी समय से लटकी हुई थी परियोजना

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना 1975 से स्वीकृति के चलते अटकी हुई थी। इस परियोजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय समेत पीएम से भी अनुरोध किया गया था, जिसके बाद इस परियोजना की राह खुली है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना निर्माण की कुल लागत में से 90 फीसदी हिस्से के रूप में भारत सरकार ने 1730.20 करोड़ की स्वीकृति पीएमकेएसवाई के तहत दे दी है।

उत्तर प्रदेश को भी होगा परियोजना का फायदा

उन्होंने कहा कि 10 फीसदी हिस्सा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच पहले हो चुके एमओयू के तहत वहन किया जाएगा। इस परियोजना के तहत हर साल 42 एमसीएम पेयजल की सुविधा मिलेगी। साथ ही 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पीएम जब भी उत्तराखंड आते हैं, तो उत्तराखंड वासियों के लिए एक उत्सव जैसा होता है। उन्होंने हमेशा उत्तराखंड को अपना घर माना है और उसी तरह वह उत्तराखंड का खयाल भी रखते हैं।

जल्द शुरू होगा केदारनाथ रोपवे का काम

CM ने कहा कि 2 दिसंबर 2021 को जब पीएम उत्तराखंड आए थे, उस दौरान लखवाड़ योजना के लिए अनुरोध किया गया था। जिसके बाद 30 दिसंबर को इस परियोजना को भी मंजूरी मिल गई थी। उन्होंने कहा कि तमाम योजनाएं जो लटकी हुई थीं, पीएम मोदी के नेतृत्व में उनको मंजूरी मिली है। साथ ही हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी के रूप में बनाने के लिए भी 1600 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब और केदारनाथ रोपवे का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 12 June 2026

जुलाई 11, 2026

Rain Alert 9 July 2026

जुलाई 8, 2026