---Advertisement---

Nainital News: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले उस्मान पर शिकंजा! पुलिस ने POCSO के तहत मामला दर्ज कर जारी की एडवाइजरी

Nainital News: शर्मनाक प्रकरण नैनीताल रेप केस में पुलिस ने फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उस्मान पर शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को रफ्तार देते हुए POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान दिए बगैर कानून व्यवस्था कायम रखने में मदद करें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 1, 2025 1:15 अपराह्न

Nainital News
Follow Us
---Advertisement---

Nainital News: फौरी तौर पर नैनीताल पुलिस ने एक ऐसा काम किया है जिसकी सराहना हो रही है। दरअसल, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रकरण सामने आया था। बीते दिन हुई इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। हिंदू संगठनों के बीच भी घटना को लेकर रोष था जिसके बाद नैनीताल के मल्लीताल बाजार स्थित कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में उस्मान पर POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही Nainital Police ने आम लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर खास अपी की है, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। (Nainital News)

नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले उस्मान पर पुलिस ने कसा शिकंजा!

सख्ती के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए नैनीताल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ POCSO Act जैसी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। गैर हिंदू समुदाय के आरोपी द्वारा किए गए इस कुकृत्य से नैनीताल में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों ने बीते शाम भारी प्रदर्शन और नारेबाजी कर उस्मान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को रफ्तार देते हुए आरोपी ठेकेदार उस्मान के विरुद्ध पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है और बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।

नैनीताल पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर की खास अपील

तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फ्रंटफुट से आकर मोर्चा संभा लिया है। नैनीता पुलिस के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी भी गतिविधि का हिस्सा न बनें जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। इसके अलावा लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की खास अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि Nainital Rape Case मामले में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026