---Advertisement---

Operation Sindoor की कामयाबी के बाद भगवान के दरबार में पहुंचे आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

Operation Sindoor: भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को भगवान के दरबार में पहुंचे। केदारनाथ धाम में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूजा-अर्चना की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2025 12:09 अपराह्न

Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की हर तरफ चर्चा है। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद रविवार को जनरल उपेंद्र द्विवेदी भगवान के दरबार में पहुंचे। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचकर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूजा-अर्चना की।

Operation Sindoor की कामयाबी में जनरल उपेंद्र द्विवेदी का अहम रोल

मालूम हो कि भारत की तीनों सेनाओं ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। ऐसे में देश के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का ऑपरेशन सिंदूर में अहम योगदान माना जाता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आए जनरल उपेंद्र द्विवेदी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुआ था। आर्मी चीफ की शुरुआती पढ़ाई रीवा के सैनिक स्कूल से हुई। जनरल उपेंद्र द्विवेदी नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र भी रहे हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी साल 1984 में सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल्स के 18वीं बटालियन में भर्ती हुए थे।

वहीं, जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के एक चार सितारा जनरल अधिकारी हैं। मौजूदा वक्त में जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख हैं। उन्होंने 30 जून 2024 को जनरल मनोज पांडे के बाद 30वें सीओएएस के रूप में इस पद का कार्यभार संभाला था। इससे पहले जनरल उपेंद्र द्विवेदी 46वें उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। Operation Sindoor की कामयाबी के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी को काफी लोग इंटरनेट पर खोज रहे हैं।

लगातार केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम को इस साल 2 मई को खोला गया था। तब से लेकर अब तक काफी भक्तों ने केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदार के दर्शन कर लिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026