Rain Alert 13 April 2026: कपाट खुलने से पहले केदारनाथ में बर्फबारी का रेड अलर्ट, तो इन जगहों पर सूरज बरपाएगा कहर, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 13 April 2026: पहाडों स लेकर मैदानी इलाकों तक विभाग का अलर्ट जारी है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जो परेशानी का सबब बनी हुई है।

Rain Alert 13 April 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Rain Alert 13 April 2026: पहाडों स लेकर मैदानी इलाकों तक विभाग का अलर्ट जारी है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आलम यह है कि विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह  दी है। पहाड़ की बात करें तो पूर्वोतर के कई  राज्यों में विभाग ने आंधी, बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने कई जगहों पर तेज आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं कई जगहों पर तेज धूप और गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कई इलाकों में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यानि देश के अलगअलग राज्यों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ में बर्फबारी का अलर्ट जारी

पहाड़ों पर मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। पूर्वोतर के तो कई राज्यों में विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए तेज बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री गंगोत्री, रूद्रप्रयाग,  कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

बता दें कि 22 अप्रैल से केदारनाथ का कपाट खुलने है। लेकिन अभी भी बड़ी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पूर्वोतर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर सूरज उगलेगा आग 

देशभर में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 14 अप्रैल 2026 को मौसम का मिजाज और ज्यादा गर्म रहने वाला है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार कई राज्यों में हीटवेव (लू) का खतरा मंडरा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही अगले 7 दिनों के दौरान ओडिशा, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की प्रबल संभावना है; 14 से 18 अप्रैल के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 13 से 15 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र में 13 से 14 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में भी यही स्थिति रहेगी।

 

 

 

Exit mobile version