Rain Alert 26 April 2026: चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में बारिश, तूफान की आशंका से मचा कोहराम, फटाफट चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 26 April 2026: चारधाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में बारिश और तूफान की आशंका। मौसम विभाग की चेतावनी के साथ जानें लेटेस्ट अपडेट।

Rain Alert 26 April 2026

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Rain Alert 26 April 2026: उत्तर भारत में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं पहाड़ों पर विभाग ने तेज बारिश, बर्फबारी, और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा जारी है। हालांकि विभाग ने श्रद्धालुओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पहाड़ों पर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। चलिए आपको बताते है पहाड़ों पर मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

उत्तराखंड में बारिश, तूफान का अलर्ट जारी – Rain Alert 26 April 2026

चारधाम यात्रा के बीच विभाग ने तेज बारिश, आंधी, बर्फबारी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। अगर उत्तराखंड में कल के मौसम की बात करें तो अलमोड़ा, बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, भीमताल, चमोली, धनोल्टी, जोशीमठ, कानाताल, मसूरी समेत कई जगहों पर तेज बारिश, बर्फबारी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पूरे देश से बड़ी संख्या में लोग बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए आते है। खराब मौसम के बीच प्रशासन की तरफ से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम का मिजाज – Rain Alert 26 April 2026

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 26 से 28 अप्रैल के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के दौरान और उत्तराखंड में 26 और 28 से 30 अप्रैल के दौरान छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 से 30 अप्रैल के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई के दौरान और राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है।

Exit mobile version