---Advertisement---

Rain Alert 27 April 2026: पहाड़ों पर मौसम का जबरदस्त तांडव, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई जगहों पर विभाग का रेड अलर्ट, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 27 April 2026: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी। जानें बारिश, तूफान और मौसम का ताजा अपडेट।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2026 7:12 अपराह्न

Rain Alert 27 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 27 April 2026: पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। 27 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मौसम का यह रौद्र रूप जनजीवन पर बड़ा असर डाल सकता है। चारधामा यात्रा के बीच विभाग ने उत्तराखंड में विभाग ने तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा हिमाचल, जम्मू कश्मीर समेत कई जगहों पर विभाग ने आँधी, तूफान और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है पहाड़ों पर मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

पहाड़ों पर मौसम का जबरदस्त तांडव

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में, भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। कई जिलों में रेड/येलो अलर्ट जारी जारी कर दिया है। विभाग ने खासकर यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ में बर्फबारी, बारिश, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

हाल के अपडेट के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी है, जबकि पहाड़ों पर मौसम तेजी से बदल रहा है और बारिश-बर्फबारी का असर दिख रहा है। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 27 अप्रैल के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की शुरुआत,
28–30 अप्रैल के बीच तेज बारिश और आंधी-तूफान और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

इन इलाकों में तेज तूफान का अलर्ट – Rain Alert 27 April 2026

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 27 और 28 तारीख को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 तारीख तक और उत्तराखंड में 28 अप्रैल से 2 मई तक यही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 अप्रैल से 2 मई तक छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 2 मई तक राजस्थान में 26 से 29 अप्रैल तक यही स्थिति रहेगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026