---Advertisement---

Rain Alert 3 April 2026: उत्तराखंड समेत कई इलाकों में बारिश के साथ बरसेगी आसमानी आफत, तो उत्तर प्रदेश में भीषण ओलावृष्टि से सदमे में किसान! देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 3 April 2026: कई इलाकों में आसमानी आफत ने सबकुछ तहत नहस करके रख दिया है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। कई जगहों पर तो जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 6:45 अपराह्न

Rain Alert 3 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 3 April 2026: पिछले कुछ दिनों से देशभर में बारिश और आसमानी आफत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर तो स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई जगहों पर विभाग ने भूस्खलन और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि इसी महीने चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले ही विभाग की तरफ से जारी अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी

पहाड़ों पर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने उत्तराखंड में आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, भीमताल, चमौली, चोपटा समेत कई जगहों पर विभाग की तरफ से छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ बारिश/बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कश्मीर घाटी में भारी बारिश की संभावना है, तो वहीं 3 और 4 अप्रैल को ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

एमपी, राजस्थान में भी मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

मध्य प्रदेश में विभाग की तरफ से ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक बैतुल, भिंड, बिना, चित्रकुट, देवरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश और बिजली का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भिलवाड़ा, बुंदी, चुरू, दौसा, जयपुर, समेत कई जगहों पर बिजली के साथ गरज-चमक वाला तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग ने उत्तर प्रदेश वासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। आईएमडी ने कल के लिए तेज तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 April 2026

अप्रैल 2, 2026

Tamil Nadu Elections 2026

अप्रैल 2, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 2, 2026

AI Tools

अप्रैल 2, 2026

Pakistan News

अप्रैल 2, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 2, 2026