---Advertisement---

Uttarakhand News: UKSSSC ने जारी किया वन दरोगा भर्ती का परिणाम, 359 अभ्यर्थी हुए पास, 7 अगस्त को होगा फिजिक्स टेस्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर रिज्लट चेक कर सकते है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 1, 2023 1:25 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का पूरा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में अपीयर हुए छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित करने के साथ ही आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिक्स टेस्ट) की डेट का भी ऐलान कर दिया है।

इस दिन होगा फिजिक्स टेस्ट

आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक, 359 नए अभ्यर्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। विभाग ने पहले भी इस परीक्षा का परिणाम जारी किया था। लेकिन, पूरा रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया था। ऐसे में आयोग ने दूसरी बार पूरा रिजल्ट जारी किया है। अब इन चयनित उम्मीदवारों के लिए सात व आठ अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

11 जून को आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि ये परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी। आयोग ने कुल विज्ञापित पदों के विरुद्ध 615 का परिणाम जारी करते हुए शारीरिक माप परीक्षण आयोजित करने की अधिसूचना जारी की थी। इस सूची में ऐसे चयनित अभ्यर्थी जो 16 से 25 जुलाई 2021 के बीच ऑनलाइन वन निरीक्षक परीक्षा के आधार पर शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा में क्वालिफाईड पाए गए हों। उन्हें दोबारा इस परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे 256 अभ्यर्थियों के लिए आयोग तीन, चार और सात अगस्त को अभिलेखों का सत्यापन कर रहा है। यानी इस दिन इनके रिकॉर्ड वेरिफाई किए जाएंगे।

आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी सारी जानकारी

बाकी 359 अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। इससे पहले आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया था, इसी तकनीकी पेच के कारण शारीरिक दक्षता व अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाया था। अब इसका समाधान करते हुए आयोग ने पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Delhi-Dehradun Expressway

अप्रैल 14, 2026