---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में 96 घंटे से फंसी 40 जिंदगियों के साथ क्या हो रहा? यहां देखें ताजा अपडेट

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। पीएम मोदी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आला अधिकारी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर जमाए रखे हैं और जरुरत के अनुसार आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 16, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। पीएम मोदी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आला अधिकारी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर जमाए रखे हैं और जरुरत के अनुसार आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। खबर है कि दिल्ली से लाए गए हैवी ड्रिल मशीन को पूरी तरह से लगा दिया गया है और ड्रिंलिंग की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पिछले 96 घंटे से सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

96 घंटे से फंसी 40 जिंदगियां

देवभूमि के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा बीते रविवार को सुबह टूट गया था। इसकी चपेट में आने से 40 जिंदगियां इस सुरंग में फंसी हैं। हालाकि इन्हें बचाने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक की टीम लगातार कड़ी मशक्कत कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली से हवाई यात्रा के जरिए लाए गए हैवी ड्रिल मशीन को लगा दिया गया है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि खाना और पानी के साथ ऑक्सीजन की मात्रा भी टनल में फंसे मजदूरों को लगातार भेजी जा रही है। सभी पूर्ण रुप से स्वस्थ्य हैं और जल्द ही उन्हें बाहर निकालने का काम किया जाएगा।

सीएम धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सुरंग में फंसे मजदूरों के राहत बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार उन्होंने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ली। इसके साथ ही सीएम धामी द्वारा समय-समय पर आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

केन्द्र सरकार की ओर से आज मंत्री वीके सिंह भी उत्तरकाशी पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट ले रहे हैं। वीके सिंह ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि राहत-बचाव में जुटी टीम लोगों को सुक्षित रुप से बाहर निकाल लेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026