---Advertisement---

Uttarakhand News: नैनीताल के लिए इस खास परियोजना को शासन की मंजूरी, जानें कैसे हल्द्वानी में जाम से मिलेगी निजात?

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की ओर से आज नैनीताल व हल्द्वानी के मध्य कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के क्रम में बड़ा निर्णय लिया है। उत्तराखंड शासन की ओर से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 2, 2024 4:06 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की ओर से आज नैनीताल व हल्द्वानी के मध्य कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के क्रम में बड़ा निर्णय लिया है। उत्तराखंड शासन की ओर से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। (Uttarakhand News)

उत्तराखंड शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग एवं मार्ग का चौड़ीकरण करने से हल्द्वानी शहर को भी जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त नहर की पटरियों पर बने मार्ग से वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा और कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।

धामी सरकार का बड़ा फैसला

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए नैनीताल जिले को बड़ी सौगात दे दी है। दरअसल शासन की ओर से आज पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए शासन ने 1245.64 लाख रुपये की धनराशि का अनुमोदन भी किया है।

उत्तराखंड सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 12 महीने के तय समय अंतराल में निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। इस दौरान तय मानक और गुणवत्ता का भरपूर ख्याल रखने के निर्देश जारी हुए हैं।

हल्द्वानी को कैसे मिलेगी जाम से निजात?

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में यातायात घनत्व के कारण लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। हालाकि पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के बाद कोलटैक्स-पनचक्की से चौफुला-कठघरिया तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा जिससे यह सड़क 2 लेन बाईपास के रूप में काम करेगी। इसके परिणामस्वरूप, यह नैनीताल से बाजपुर/रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क होते हुए दिल्ली/देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगा और इसकी मदद से हलद्वानी शहर का यातायात घनत्व कम हो सकेगा और जाम से निजात मिल सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026