---Advertisement---

Uttarakhand News: लक्ष्मणझूला के चीला बैराज में फंसे शख्स को बचाने के लिए जान पर खेला पुलिस वाला, देखें वीडियो

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक हैरतअंगेज फुटेज सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्य हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लक्ष्मणझूला के चीला बैराज में फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए पुलिसवाला अपनी जान पर खेलता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2023 2:02 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक हैरतअंगेज फुटेज सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्य हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लक्ष्मणझूला के चीला बैराज में फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए पुलिसवाला अपनी जान पर खेलता नजर आ रहा है। खबर है कि लक्ष्मणझूला के चीला बैराज में एक शख्स बुरी तरह से फंस गया था। इसकी जानकारी स्थानिय लोगों द्वारा उत्तराखंड के गढ़वाल पुलिस को दी गई। प्रशासन ने अपनी तत्परता दिखाते हुए तत्काल रुप से शख्स को बचाने के लिए टीम भेजा और उसे अपनी जान पर खेलकर बचाया। पुलिस के आधिकारिक हैंडल से जारी किए गए वीडियो को देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं।

प्रशासन ने जारी किया वीडियो

उत्तराखंड प्रशासन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके तहत बताया गया है कि “पौड़ी गढ़वाल- लक्ष्मणझूला में एक व्यक्ति के चीला बैराज में फंसे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव उपकरणों की सहायता से व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू किया।”

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1720635212483424677

प्रशासन द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सेफ्टी किट पहनकर पुलिस का एक जवान बैराज में उतरा नजर आ रहा है। इसके साथ ही वो फंसे हुए शख्स को कड़ी मशक्कत कर बाहर की ओर खींच रहा है। बैराज में फंसे होने के कारण व्यक्ति को निकालने में दिक्कत आ रही है। हालाकि अंततः अपनी जान की बाजी लगाकर पुलिस के जवान द्वारा व्यक्ति को बचा लिया जाता है।

प्रतिक्रिया दे रहे लोग

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके तहत दो एक्स हैंडल यूजर से इमोजी के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के इस कार्य को सराहनीय बताया है। इसके साथ ही चमोली पुलिस, आईजी रेंज गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे रीपोस्ट किया है। इस रीपोस्ट से उत्तराखंड पुलिस के काम की सराहना की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विषम परिस्थियों में वो प्रदेश की जनता के लिए सदैव तत्पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026