---Advertisement---

चार धाम यात्रा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरी चट्टान, कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका; जानें डिटेल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में चार धाम यात्रा के संचालित होने के दौरान ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। दरअसल चार धाम यात्रा का दौर जारी है और देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड की ओर जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2024 5:15 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में चार धाम यात्रा के संचालित होने के दौरान ही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। दरअसल चार धाम यात्रा का दौर जारी है और देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड की ओर जा रहे हैं। इसी क्रम में कभी-कभी पहाड़ों पर यातायात से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने आ जाती हैं जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार आज उत्तराखंड के गंगोत्री में राष्ट्रीय राजमार्ग 108 (एनएच 108) के पास चट्टान गिरने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास हुई जहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से व कुछ लोग व वाहनों के दबे होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रेक्स्यू का कार्य जारी है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना

उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 108 पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित होने की खबर सामने आई है। उत्तरकाशी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर पुलिस, SDRF, NDRF की टीमें मौजूद हैं और रेक्स्यू का कार्य जारी है।

उत्तरकाशी पुलिस की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि इस हादसे में अब तक 1 मृतक और 5 घायल का रेस्क्यू किया जा चुका है।

शुरू हुआ यातायात संचालन

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर डाबरानी के पास चट्टान गिरने से यात्रा ठप्प पड़ी थी। उत्तरकाशी पुलिस के नेतृत्व में यातायात को सुचारू कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुचारु व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए गंगोत्री से उत्तरकाशी आने वाले वाहनों को पहले छोड़ा जा रहा है। यात्रा की सुगमता को बनाए रखने के लिए CO उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस व अन्य आपदा दल मौके पर हैं।

CM Dhami ने जताया दुख

उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर डबरानी के पास हुए मार्ग हादसे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

सीएम धामी की ओर से कहा गया है कि “डबरानी के निकट चट्टान गिरने से कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है एवं घायलों को प्राथमिक उपचार देकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM MK Stalin

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026