---Advertisement---

Uttarakhand News: Sonprayag में हुआ दर्दनाक हादसा! भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत; जानें डिटेल

Uttarakhand News: देश के कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। इसी बीच उत्तराखंड के सोनप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2024 2:24 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देश के कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। इसी बीच उत्तराखंड के Sonprayag में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइल हो गई। जिसमे दबकर 5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। गौरतलब है कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण लैंडस्लाइड हुई जिसके बाद यह भयंकर हादसा हो गया। आज सुबह एसडीआरएफ ने 5 शवों को मलवे से बाहर निकाल लिया है। वहीं 3 लोग इस घटना में घायल हो गए है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी

सोनप्रयाग क्षेत्र में केदारनाथ धाम मार्ग पर हुए भूस्खलन पर रुद्रप्रयाग के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्याम सिंह राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“सोनप्रयाग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण वहां से गुजर रहे यात्री दुर्घटना का शिकार हो गए। पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन घायलों को बचा लिया गया है”।

शवों की हुई पहचान

बता दें कि मरने वालों में 3 मध्यप्रदेश, 1 नेपाल और 1 गुजरात के लोग है। मरने वालों की पहचान मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले गोपाल (50), दुर्गाबाई खापर (50), समनबाई (50), गुजरात के सूरत निवासी भारत भाई निरालाल (52) और नेपाल के धनवा निवासी तितली देवी मंडल (70) के तौर पर हुई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है (Uttarakhand News)।

वापस आ रहे तीर्थयात्रियों पर गिरा मलबा

आपको बता दें कि हादसे के वक्त सभी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस आ रहे थे। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई और यह भयानक हादसा हो गया। मौके पर पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम पहुंची। (Uttarakhand News) आनन फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं भूस्खलन से बाधित सड़क को फिर से यातायात के लिए शुरू कर दिया गया है। बताते चले कि इस बार केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026