---Advertisement---

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच टूटी टनल; राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आज सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच सिलक्यारा की ओर से 150 मीटर आगे निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट गया जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2023 11:31 पूर्वाह्न

uttarakhand-news
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आज सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच सिलक्यारा की ओर से 150 मीटर आगे निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट गया जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस टनल के टूटने के कारण इसमें कई मजदूरों को फंसे होने की खबर भी है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के साथ SDRF की टीम राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची है और फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

कई मजदूरों के फंसने की आशंका

उत्तरकाशी के सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल के टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। ताजा जानकारी के अनुसार इस टनल के टूटने के कारण भारी संख्या में मजदूरों के फंसने की खबर है। हालाकि शासन के निर्देश पर स्थानिय प्रशासन के साथ SDRF व पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। इनकी देख-रेख में राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है और दावा किया जा रहा है कि जल्द से जल्द फंसे मजदूरों को निकाल लिया जाएगा।

जारी है राहत-बचाव

उत्तराखंड के सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच टूटी टनल से मजदूरों को निकालने के लिए राहत बचाव का कार्य लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार टनल के अंदर एडिशनल ऑक्सीजन के लिए पाइप डाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑक्सीजन पाइप के सहारे फंसे मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी और फिर उन्हें रेस्क्यू कर बचाया जा सकेगा। वहीं टनल टूटने के कारण भारी मलबा जम गया है जिसे जेसीबी के सहारे हटाया जा रहा है।

टनल निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत

उत्तरकाशी के आलवेदर रोड की सबसे बड़ी सुरंग का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच 4.5 किलोमीटर लंबी इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण के साथ ही गंगोत्री-यमुनोत्री का सफर करना आसान होगा।बता दें कि इसके निर्माण के बाद से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी तक कम हो सकेगी जिससे लोगों के समय का बचत हो सकेगा। इसके अलावा टनल के निर्माण के साथ ही रवाईं घाटी में बसे लोगों को भी राहत मिलने की बात की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026