---Advertisement---

Uttarakhand News: लैंड माफियाओं पर उत्तराखंड सरकार कसेगी शिकंजा, भू कानून को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान; जानें डिटेल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू कानून को लेकर राज्य के लोगों को एक अहम जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 3, 2025 11:15 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जल्द राज्य में भू कानून लेकर आने वाली है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रदेश में जमीन खरीदने के नाम पर लैंड बैंक बनाकर इसका दुरुपयोग करने वालों की गहनता से जांच की जा रही है। यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उनकी जमीन को सरकार में निहित किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश में एक सख्त भू कानून लाया जाएगा।।”

उत्तराखंड सरकार भू माफियाओं पर कसेगी शिकंजा

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने भाषण में साफ कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में सुख शांति सुनिश्चित करने के लिए, प्रदेश में जमीन खरीदने वाले बाहरी लोग, वह लोग जमीनों का दुरूपयोग कर रहे है उनकी जांच की जा रही है।

बता दें कि बड़ी संख्या में बाहरी लोगों द्वारा जमीन की खरीद फरोख्त की जा रही है, जिसके कारण स्थानीय लोग लगातार इसका विरोध कर रहे है (Uttarakhand News)।

स्थानीय उत्पादों की खरीद को मिलेगी प्राथमिकता – Uttarakhand News

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। वहीं मुख्यमंत्री खुद भी मलारी, मुनस्यारी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बने ट्वीड की जैकेट पहनकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पहले सीएम धामी ने राज्य के सभी विभागों को स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। बता दें कि यह कदम न केवल राज्य के पारंपरिक कारीगरों और उत्पादकों को आर्थिक समर्थन प्रदान करेगा, बल्कि उत्तराखंड के अनूठे हस्तशिल्प और उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद करेगा (Uttarakhand News)। गौरतलब है कि सीएम धामी की अगुवाई में उत्तराखंड लगातार नए आयामों को छू रहा है। बता दें कि उत्तराखंड में ही इस बार नेशनल गेम भी होने है, जिसे लेकर तैयारियां जोरो पर है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026