---Advertisement---

अंधेरे और बेबसी में गुजरी उत्तरकाशी टनल में फंसे 40 मजदूरों की दिवाली! राहत-बचाव कार्य में कुछ यूं जुटा प्रशासन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दिवाली के दिन सुबह एक भीषण हादसा हुआ जिसके कारण 40 मजदूरों की जान संकट में है। दरअसल उत्तरकाशी में सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट गया जिससे 40 मजदूर अंदर ही फंसे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दिवाली के दिन सुबह एक भीषण हादसा हुआ जिसके कारण 40 मजदूरों की जान संकट में है। दरअसल उत्तरकाशी में सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट गया जिससे 40 मजदूर अंदर ही फंसे हैं। हालाकि प्रशासन लगातार राहत-बचाव के कार्य में जुटा है और लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन टनल में फंसे लोग सुरक्षित हैं और उन तक ऑक्सीजन के साथ पानी और खाना भेजा जा रहा है। कहा जा रहा है कि टनल में फंसे मजदूरों की दिवाली अंधेरे और बेबसी में गुजरी है। एक ओर जहां पूरा देश दिवाली की रोशनी में जगमग रहा वहीं टनल में फंसे मजदूर अंधेरो में फंसे रहे।

संकट में मजदूरों की जान

उत्तरकाशी के सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल के टूटने से 40 मजदूरों की जान संकट में है। बीते दिन सुबह टनल का एक हिस्सा टूटने के कारण ये सभी मजदूर उसकी चपेट में आ गए थे। हालाकि इनको बचाने के लिए स्थानिय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि जल्द से जल्द इन सभी मजदूरों को टनल से बाहर निकाला जाएगा।

राहत-बचाव में आ रही समस्या

सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों के राहत-बचाव में समस्या आ रही है। एनडीआरएफ टीम का कहना है कि टनल टूटने के कारण भारी मात्रा में मलबा एकत्रित हुआ है। वहीं ये मलबा गीला भी है जिसके कारण राहत बचाव कार्य में टीम को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालाकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है और मजदूरों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही ये भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है कि टनल में फंसे मजदूरों के लिए पानी और खाना भेजा गया है। वहीं उन्हें सांस लेने में दिक्कत ना हो इसके लिए पाइप के सहारे ऑक्सीजन भी भेजा जा रहा है। एनडीआरएफ टीम की मानें तो टनल में फंसे मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026