---Advertisement---

कर्मकार बोर्ड की इस पहल से असंगठित मजदूरों की लगेगी लॉट्री! सामूहिक बीमा के साथ मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं; जानें डिटेल

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य के मजदूर वर्ग को लेकर पूरी तरह से प्रतीबद्ध नजर आ रही है और उनके सभी हितों का ख्याल रखा जा रहा है। इस कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सजग नजर आते हैं और मंचो से ही मजदूरों के हित की बात करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 22, 2023 3:52 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य के मजदूर वर्ग को लेकर पूरी तरह से प्रतीबद्ध नजर आ रही है और उनके सभी हितों का ख्याल रखा जा रहा है। इस कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सजग नजर आते हैं और मंचो से ही मजदूरों के हित की बात करते हैं। खबर है कि सूबे के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा ऐसी योजना बनाई जा रही है जिससे राज्य के सभी असंगठित मजदूरों को लाभ मिल सके। इसके तहत रेहड़ी-पटरी वाले, दुकान वाले व ठेला चलाकर व्यवसाय करने वाले सभी वर्ग के छोटे व्यवसायियों का सत्यापन कर उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा। इसके बाद लाखों असंगठित मजदूरों को सामूहिक बीमा के साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कर्मकार बोर्ड के इस पहल से चमकेगी मजदूरों की किस्मत

उत्तराखंड सरकार के कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक में असंगठित मजदूरों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। खबर है कि अब असंगठित मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा कर उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके तहत सर्व प्रथम असंगठित मजदूरों को सामूहिक बीमा का लाभ दिया जा सकेगा। वहीं मजदूरों के स्वास्थ्य संबंधी हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें श्रमिकों के जैसे स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इस सुविधा के साथ ही मजदूर बीमारी के वक्त अपना समुचित इलाज करा सकेगा।

साइकिल के साथ मिल सकेंगे उपकरण

उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक में मजदूरों के लिए आवश्यक सामग्री व अन्य टूल्स पर भी चर्चा की गई है। दावा किया जा रहा है कि श्रमिकों को अब साइकिल के साथ अन्य जरुरी उपकरण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें कृषि संबंधी उपकरणों से लेकर छोटे स्तर पर किए जाने वाले व्यवसाय के लिए लगने वाले उपकरण शामिल हैं। बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया है कि सभी जिलों से मजदूरों के लिए लगने वाले आवश्यक उकरणों की सूचि मंगाई जाएगी। इसके बाद से सूचि को शासन स्तर पर भेजकर धन आवंटित कर खरीदारी की जाएगी और श्रमिको में वितरण किया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026