---Advertisement---

उत्तरकाशी पर फिर मंडरा रहा संकट! बादल फटने के बाद आज भारी बारिश का अलर्ट; देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में भी अटक गई लोगों की सांसें

Uttarakhand Weather: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आज का दिन फिर भारी है। आईएमडी ने आज फिर उत्तरकाशी के साथ चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों की सांसें अटक गई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 6, 2025 10:33 पूर्वाह्न

Uttarakhand Weather
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। आलम ये है कि लोगों की हलक सूख गई है और जान हथेली पर है। कब पानी का सैलाब आए और सब कुछ बहा ले जाए ये किसी को नहीं पता। उत्तरकाशी इसकी बानगी देख चुका है कि कैसे औचक आए पानी के सैलाब में सब कुछ तहत-नहस हो गया। इसी बीच उत्तराखंड वेदर को लेकर फिर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी हुई है।

बीते कल उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची तबाही के बाद आज फिर सूबे के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तरकाशी के साथ देहरादून, हरिद्वार, टिहरी समेत विभिन्न हिस्सों में लोगों की सांसें अटक गई हैं। मौसम विभाग Uttarakhand Weather रिपोर्ट को लेकर बेहद गंभीर है। आईएमडी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि लोग पहाड़ों की ओर कूच करने से बचें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर पनाह लें।

उत्तरकाशी पर फिर मंडरा रहे संकट के बादल!

बीते कल बादल फटने से मची तबाही के बाद उत्तरकाशी पर फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरकाशी में आज फिर भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान नदियां-नालों में उफान बढ़ेगा और आम जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

उत्तरकाशी में बारिश का दौर आगामी कल यानी 7 अगस्त तक जारी रह सकता है जिसके बाद लोगों के राहत मिलने के आसार हैं। भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में बीते कल मची तबाही वाले स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है और मौके पर तैनात कर्मियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून, हरिद्वार और टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में अटक गई लोगों की सांसें

दरअसल, भारी बारिश से मची तबाही को देखते हुए उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। बीते कल उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद लोग अलर्ट पर हैं। इसी बीच आईएमडी ने आज Uttarakhand Weather रिपोर्ट जारी करते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए इन इलाकों में रहने वाले लोगों की सांसें अटक गई हैं और वे खुद की रक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों में शरण ले रहे हैं। आईएमडी का अनुमान है कि गुरुवार यानी 7 अगस्त के बाद पहाड़ों में बारिश का दौर थोड़ा थम सकता है जिससे लोगों को अतिरिक्त राहत मिल सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026