---Advertisement---

Weather Update: UP, दिल्ली में मेहरबान रहेंगे मेघा, इन जगहों पर साफ रहेगा मौसम

Weather Update: बीते दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में उमस भरी गर्मी देखने को मिली थी। इस संबंध में कहा गया कि अब मॉनसून का दौर लगभग खत्म होने सा है और बारिश का क्रम लगातार थम सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: बीते दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में उमस भरी गर्मी देखने को मिली थी। इस संबंध में कहा गया कि अब मॉनसून का दौर लगभग खत्म होने सा है और बारिश का क्रम लगातार थम सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम (Weather) का मिजाज बदल रहा है और उसके परिणाम स्वरुप बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की ये बात सच साबित हुई और राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिली।

अब एक बार फिर मौसम (Weather) विभाग ने इन राज्यों के लिए अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं जिसके तहत राजधानी में आज यानी 10 सितंबर को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं यूपी के पूर्वी और पश्चिमी के कुछ हिस्सों में भी आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। जबकि उत्तराखंड के लिए विभाग का कहना है कि यहां मौसम साफ नजर आ सकता है जबकि सूबे के पहाड़ी हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड, यूपी और हिमाचल को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी और सैलानियों के लिए प्रिय राज्य उत्तराखंड के लिए कहा है कि यहां मौसम के साफ रहने के आसार हैं। हालाकि इसके बावजूद सूबे के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे जिले शामिल हैं। वहीं हिमाचल को लेकर विभाग का कहना है कि यहां आम जनजीवन अब पटरी पर लौट रहा है और आसार है कि आगामी तीन से चार दिन तक बारिश देखने को नहीं मिले। हालाकि इसके फिर लौटने के आसार हैं। वहीं यूपी को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक के हिस्से में आगामी दो दिनों तक बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि बीते दिन हुई बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली समेत इन राज्यों के लिए ये है मौसम विभग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली को लेकर कहा है कि यहां आज काले बादल छाए रहने के आसार हैं। विभाग ने ये भी कहा है कि इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने कहा है कि यहां भी मौसम में दाब नजर आ रहा है। इसके तहत पश्चिम चंपारण एवं पूर्वी चंपारण के कुछ हिस्से में बारिश देखने को मिल सकती है। इससे एक बार फिर सूबे के विभिन्न हिस्सों में तापमान के कम होने के आसार हैं जिसके परिणाम स्वरुप गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026