---Advertisement---

Uttarkashi Tunnel News: अभी भी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान पर मंडरा रहा खतरा, मशीन ने तोड़ा दम!

Uttarkashi Tunnel News: अभी भी सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों की जान है खतरे में, ऑगर मशीन भी हुई फेल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 25, 2023 10:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Uttarkashi Tunnel News: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में बीते कई दिनों से 41 मजदूर जिंदगी और मौत के बीच में लड़ रहे हैं। प्रशासन लगातार इन सभी मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें इस ऑपरेशन में किसी भी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

सुरंग में फंसे मजदूर

बीते दिन यानी की शुक्रवार को सुरंग के अंदर ऑगर मशीन चलाई गई। जोकि 2.2 मीटर अंदर जाकर रुक गई। सुरंग के अंदर आ रही परेशानियों की वजह से अब मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिसकी वजह से मशीन को 2.2 मीटर के बाद रुकना पड़ गया है।

बता दें की मशीन के जरिए ऑपरेशन को जारी रखने में काफी ज्यादा समय लग रहा था, बार-बार मशीन को अंदर बाहर करने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद अब मशीन के कार्य को रोक दिया गया है। अब सारी कार्रवाई ड्रिलिंग मैन्युअल यानी कि हाथों से करने की तैयारी की जा रही है।

मैनुअल तरीके से होगा आगे का काम

मिली जानकारी के अनुसार सुरंग में अब आखिरी पाइप मैनुअल तरीके से यानी की इंसानों की मदद से डालने की कोशिश होगी। बिना किसी परेशानी के सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि सुरंग में मजदूरों तक पहुंचने के लिए अभी करीब 8 मीटर की दूरी रह गई है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि शनिवार तक सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026