---Advertisement---

Vaishali News: स्वयंसेवी संस्था स्पर्श सोसाइटी द्वारा एक पुस्तक मेले का आयोजन आज सेक्टर 4 मार्केट वैशाली में किया 

vaishali News:  स्वयंसेवी संस्था स्पर्श सोसाइटी द्वारा एक पुस्तक मेले का आयोजन आज सेक्टर 4 मार्केट वैशाली में किया गया जिसमें सभी प्रकार की पुस्तकों का आदान-प्रदान निशुल्क रूप से किया गया ।अपने इस्तेमाल के बाद बची हुई किताबें स्कूली छात्रों और लोगों ने दूसरे लोगों के पढ़ने के लिए मेले में दान में दी और अपनी पसंद की किताबें चुनकर पढ़ने के लिए निशुल्क अपने साथ ले गए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 29, 2026 12:58 अपराह्न

Vaishali News
Follow Us
---Advertisement---

Vaishali News:  स्वयंसेवी संस्था स्पर्श सोसाइटी द्वारा एक पुस्तक मेले का आयोजन आज सेक्टर 4 मार्केट वैशाली में किया गया जिसमें सभी प्रकार की पुस्तकों का आदान-प्रदान निशुल्क रूप से किया गया ।अपने इस्तेमाल के बाद बची हुई किताबें स्कूली छात्रों और लोगों ने दूसरे लोगों के पढ़ने के लिए मेले में दान में दी और अपनी पसंद की किताबें चुनकर पढ़ने के लिए निशुल्क अपने साथ ले गए।

पुरानी किताबों के आदान-प्रदान के लिए एक उचित माध्यम तैयार किया गया है

स्पर्श सोसाइटी के सदस्य डॉ. सचिन भार्गव ने बताया कि पिछले 5 सालो से शुरू की गई इस मुहिम के जरिए पुरानी किताबों के आदान-प्रदान के लिए एक उचित माध्यम तैयार किया गया है जिससे अधिक से अधिक लोग अच्छी किताबें को निशुल्क प्राप्त कर सके और उसका फायदा उठा सके।संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे विभिन्न पुस्तक मेलो का आयोजन ट्रांस हिंडन एरिया के अलग-अलग क्षेत्रो में किया जा रहा है जिसमें कोई भी भाग ले सकता है।

3000 पुस्तकों का निशुल्क आदान-प्रदान किया गया

आज के मेले में 400 से अधिक लोगो ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक , जनरल नॉलेज, प्रतियोगिता की तैयारी से संबंधित विभिन्न प्रकार की लगभग 3000 पुस्तकों का निशुल्क आदान-प्रदान किया गया।आज के मेले में श्री विवेक भार्गव, हर्षिता , पलक , सानिध्य राज, डा. करिश्मा , मुकेश इत्यादि ने सहयोग दिया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026