---Advertisement---

Vaishno Devi Landslide: बड़ी खबर! माता वैष्णो देवी रूट पर आई भूस्खलन ने मचाई भयंंकर तबाही, जम्मू में बारिश से 4 लोगों की मौत; फटाफट चेक करें महत्वपूर्ण डिटेल

Vaishno Devi Landslide: जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जानें वाले रूट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुई है। जिसमे कई श्रद्धालुओं क घायल होने की खबर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2025 5:29 अपराह्न

Vaishno Devi Landslide
Follow Us
---Advertisement---

Vaishno Devi Landslide: जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जानें वाले रूट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुई है। जानकारी के मुताबिक इस आपदा में 4 लोगों के मारे जानें की खबर है। अभी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर लगातार आसमानी आफत का कहर जारी है, कभी उत्तराखंड तो कभी जम्मू, कभी हिमाचल और कभी कश्मीर बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है।

Vaishno Devi Landslide में 4 लोगों की मौत

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक Vaishno Devi Landslide जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और कई संपत्तियों को नुकसान पहुँचा है। इसके अलावा माता वैष्णो देवी रूट पर आई भूस्खलन मेंं कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए लिखा कि “अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है”।

कई श्रद्धालुओ को आई गंंभीर चोटे

जानकारी के मुताबिक हादसे वाले रूट पर 15 से 20 यात्री थे, वहीं अब खबर सामने आ रही है कि Vaishno Devi Landslide से करीब 5 से 6 श्रद्धालु गंंभीर रूप से घायल है, हालांंकि बोर्ड की तरफ से अभी तक घायलों को लेकर अधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहींं आई है। दरअसल यह हादसा अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है। डोडा में बादल फटने के बाद, कई जगहों पर पहाड़ खिसक गए हैं। 3 से 4 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निर्देश दिया है।

जम्मू प्रांत के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर – Omar Abdullah

बता देंं कि जम्मू मेंं लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, वहींं अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंंत्री Omar Abdullah इस जानकारी देते हुए लिखा कि “जम्मू प्रांत के कई हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रखने के लिए श्रीनगर से अगली उपलब्ध उड़ान से जम्मू जाऊँगा।

इस बीच, आपातकालीन पुनर्स्थापन कार्यों और अन्य आवश्यकताओं के लिए उपायुक्तों को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026