---Advertisement---

Vande Bharat Train: गुजरात के लोग एक दिन में काम निपटाकर लौट सकेंगे घर, इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज, जानें टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Train: गुजरात के लोग एक दिन में काम निपटाकर वापस घर लौट सकते हैं। नई वंदे भारत ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी। आगे जानें ट्रेन का टाइमिंग और किराया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 26, 2025 4:10 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देशभर में वंदे भारत ट्रेन का जाल तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसी क्रम में गुजरात को वंदे भारत ट्रेन मिली है। इंडियन रेलवे ने सोमवार को गुजरात के साबरमती और वेरावल स्टेशनों के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लॉन्च कर दिया है। यह ट्रेन 27 मई 2025 से ऑपरेशनल हो जाएगी। इस अल्ट्रा मॉर्डन ट्रेन को पश्चिमी रेलवे जोन द्वारा संचालित किया जाएगा। यह वंदे भारत ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद को गिर (सोमनाथ) के साथ कनेक्ट करेगी। बता दें कि यह ट्रेन एक दिन में दोनों तरफ का सफर पूरा कर लेगी। ऐसे में गुजरात के लोग एक दिन में ही काम निपटाकर उसी दिन वापिस घर लौट सकते हैं।

Vande Bharat Train का इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

गुजरात को मिली नई वंदे भारत ट्रेन साबरमती और वेरावल के बीच की लगभग 438 किलोमीटर की दूरी तकरीबन 7 घंटे में पूरा कर लेगी। साबरमती और वेरावल वंदे भारत ट्रेन 26901 नंबर के साथ चलेगी। वेरावल से साबरमती वंदे भारत ट्रेन 26902 नंबर के साथ पटरियों पर दौड़ेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। ऐसे में गुजरात के लोगों को काफी बढ़िया फायदा हो सकता है। साबरमती और वेरावल के बीच चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन कुल 5 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें वीरमगाम जंक्शन, सुरेन्द्रनगर, वांकानेर जंक्शन, राजकोट जंक्शन और जूनागढ़ जंक्शन शामिल है।

साबरमती और वेरावल वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

नई Vande Bharat Train साबरमती और वेरावल के बीच सफर को आसान बनाएगी। साबरमती से वेरावल जाने वाली वंदे भारत ट्रेन साबरमती से सुबह 05:25 बजे चलेगी और दोपहर को 12:25 बजे वेरावल पहुंचेगी। यही ट्रेन वेरावल से दोपहर 14:40 बजे चलेगी और उसी दिन रात को 21:35 बजे साबरमती पहुंच जाएगी। इस ट्रेन की वजह से रोजाना के यात्रियों को काफी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वंदे भारत ट्रेन का कितना है किराया

गुजरात की नई Vande Bharat Train में दो तरह के कोच लगाए गए हैं। इसमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव एसी कोच जोड़े गए हैं। साबरमती और वेरावल के बीच एसी चेयर कार में यात्रा करने के लिए यात्रियों को 1105 रुपये प्रति सदस्य का भुगतान करना होगा। वहीं, एग्जीक्यूटिव एसी कोच में 2110 रुपये प्रति व्यक्ति किराए के तौर पर देने होंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026