VBG-RAM G Scheme आज से लागू, दिहाड़ी मजदूरों को हर दिन मिलेंगे इतने रूपये, जान लें महत्वपूर्ण नियम

VBG-RAM G Scheme: विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन एक्ट 2025' पूरे ग्रामीण भारत में 1 जुलाई, 2026 से लागू हो गया है।

VBG-RAM G Scheme

फाइल फोटो

VBG-RAM G Scheme: विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन एक्ट 2025′ पूरे ग्रामीण भारत में 1 जुलाई, 2026 से लागू हो गया है। बता दें कि यह ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। यह स्कीम ग्रामीण रोज़गार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के टिकाऊ विकास के लिए एक मज़बूत ढांचा तैयार करेगा।

सबसे खास बात है कि कानूनी तौर पर ये पात्र ग्रामीण परिवार के लिए कानूनी तौर पर रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। यानि 365 दिन में से दिहाड़ी मजदूरों को 125 दिन काम मिलेगी ही। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी। सबसे खास बात है कि देशभर में औसत दिहाड़ी ₹298.8 से बढ़कर ₹327.4 प्रतिदिन हो गई है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी अहम जानकारी

कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देशभर में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) लागू हो गया है।यह केवल एक अधिनियम नहीं, बल्कि करोड़ों ग्रामीण श्रमिक भाई-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षित आजीविका का नया अध्याय है।

अब ग्रामीण परिवारों को 100 नहीं, बल्कि 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार मिलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल गांवों में आजीविका के नए अवसर सृजित करेगी, टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण तेज करेगी, मातृशक्ति को सशक्त बनाएगी और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण को नई गति देगी। आइए, समृद्ध, सशक्त तथा आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण में सहभागी बनें”।

जान लें ये महत्वपूर्ण नियम

सरकार की तरफ से लागू इस स्कीम के कुछ नियम भी है। जिसमे –

माना जा रहा है कि इससे लाखों दिहाड़ी मजदूरों को फायदा पहुंचेगा।

 

Exit mobile version