---Advertisement---

कौन हैं Victor Ambros और Gary Ruvkun जिन्हें मिला मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार? जानिए किस खोज के लिए हुए सम्मानित

Victor Ambros and Gary Ruvkun: नोबेल प्राइज का किया गया ऐलान और ऐसे में मेडिसिन के लिए अमेरिका के इन दो वैज्ञानिकों का नाम सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है उनकी खोज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2024 1:15 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 8, 2024 8:25 अपराह्न

Victor Ambros and Gary Ruvkun
Follow Us
---Advertisement---

Victor Ambros and Gary Ruvkun: नोबल प्राइज 2024 (Nobel Prize 2024) का ऐलान हुआ। ऐसे में मेडिसिन (Medicine) क्षेत्र के लिए अमेरिका (America) के विक्टर एम्ब्रोस (Victor Ambros) और गैरी रुवकुन (Gary Ruvkun) को चुना गया है जिन्हें चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह वाकई बहुत बड़ी बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों इन्हें किया गया है सम्मानित। दरअसल MicroRNA की खोज के लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या करते हैं ये दोनों वैज्ञानिक और उनकी खोज कैसे है मेडिसिन के क्षेत्र के लिए एक वरदान।

Victor Ambros and Gary Ruvkun की उपलब्धियां

नोबेल प्राइज जीतने वाले विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन अमेरिका के हैं। जहां विक्टर का जन्म 1953 में हनोवर यूएस में हुआ है तो गैरी का जन्म 1952 में केलिफोर्निया यूएसए में हुआ। उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। जहां विक्टर 1979 में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कैम्ब्रिज MA (Massachusetts Institute of Technology Cambridge, MA) पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने पोस्ट डॉक्टोरल में रिसर्च किया है। इतना ही नहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज MA में वह प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा डार्टमाउथ मेडिकल स्कूल में वह प्रोफेसर के तौर पर भी नियुक्त थे।

क्या करते हैं Victor Ambros and Gary Ruvkun

फिलहाल विक्टर एम्ब्रोस Massachusetts मेडिकल स्कूल वॉर्सेस्टर में नेचुरल साइंस के सिल्वरमैन प्रोफेसर हैं तो दूसरी तरफ गैरी रुवकुन की बात करें तो उन्होंने भी एचडी की उपाधि प्राप्त की है इसके अलावा वह हावर्ड मेडिकल स्कूल में प्रिंसिपल इन्वेस्टगेदर भी बने और फिलहाल यहां जेनेटिक्स के प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त है।

Victor Ambros and Gary Ruvkun की खोज

नोबेल विजेताओं को माइक्रो RNA की खोज के लिए मिला है। यह माइक्रो RNA की बात करें तो यह पोस्ट ट्रांसक्रिप्शनल जिन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। जब माइक्रो RNA की बात करें तो इसके जरिए हमारे शरीर में यह पता चलता है कि कोशिकाएं कैसे बनती है और यह कैसे काम कर रही है।

Victor Ambros and Gary Ruvkun की MicroRNA की विशेषताएं

  • जहां तक माइक्रो RNA की बात करें तो शोध के मुताबिक इसकी वजह से शरीर में कोशिकाएं बनती है और इसका अहम भूमिका माना जाता है।
  • माइक्रो आरएनए में बदलाव आपके शरीर में कई बीमारियों की वजह बन सकती है। माइक्रो RNA कुछ भी ऊपर नीचे होने के बाद यह आपके शरीर में कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों की वजह बन सकती है।
  • आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि माइक्रो RNA की वजह से आपके सुनने की क्षमता के साथ-साथ आंखों की दृष्टि और शरीर में भी कई बदलाव आ सकते हैं।
  • शरीर की बनावट के लिए माइक्रो RNA काफी जरूरी है और यह आपके शरीर को पूरी तरह से काम करने के लिए जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026