DNP India Hindi

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची Vinesh Phogat, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और दीपेंद्र हुड्डा ने किया जोरदार स्वागत, फूट-फूट के रोती दिखी पहलवान; देखें वीडियो

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: भारत की बेटी विनेश फोगाट आज सुबह पेरिस से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर इकट्ठा हो गए थे। वहीं साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा विनेश का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मालूम हो कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट 50 किलोग्राम के फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबले के फाइनल में पहुंच गई थी। हालांकि महज 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें फाइनल का मुकाबला नहीं खेलने दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने इसका कड़ा विरोध किया था।

फूट- फूट के रोती दिखी विनेश

जैसी ही विनेश फोगाट एयरपोर्ट से बाहर निकली। भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल रो रहा है। जहां वह भावुक हो गई और फूट- फूट कर रोने लगी।

उनके साथ पहलवान साक्षी मलिक थी। उस वक्त वह भी भावुक नजर आई। मीडिया से बात करते हुए विनेश ने कहा कि “मैं सभी देशवासियों को धन्यवाद देता हूं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं”।

साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि “देशवासी उन्हें जबरदस्त प्यार दे रहे हैं, आप देख सकते हैं देश ने उनका किस तरह स्वागत किया”। वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि “विनेश ने देश के लिए जो किया है,

वह बहुत कम लोग करते हैं। उसे और अधिक सम्मान और सराहना मिलनी चाहिए”।

बेटी के आने पर मां ने जताई खुशी

मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट का मां ने कहा कि “हमें खुशी है, पूरा देश उनकी खूब तारीफ कर रहा है। मेरी बेटी ने देश के लिए अच्छा संघर्ष किया है। वह इस बार स्वर्ण पदक की दावेदार थी।’ पूरा गांव उसकी तारीफ और स्वागत के लिए इंतजार कर रहा है।

रिश्तेदार लड्डू बना रहे हैं”।

Exit mobile version