---Advertisement---

Viral News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से पड़ गए लेने के देने! गलत इंजेक्शन से युवक की ज़ुबान पर लगा ताला

इन दिनों एक घटना मध्य प्रदेश के कटनी से सामने आई है जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें युवक के सर्दी जुखाम होने पर झोलाछाप डॉक्टर ऐसा ईलाज कर दिया जोकि सभी को हैरान कर रहा है.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral News: हमारे देश में आज भी बीमारियों का ईलाज काफी मंहगा है जिससे बचने के लिए लोग अक्सर लोग झोलाछाप डॉक्टरों से अपना इलाज करा लेते हैं. हाल ही में ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के कटनी से सामने आई है जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें युवक के सर्दी जुखाम होने पर झोलाछाप डॉक्टर ऐसा इलाज कर दिया जोकि सभी को हैरान कर रहा है.

गलत इलाज से जुबान पर लगा ताला

दरअसल यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ग्राम भुड़सा की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें एक युवक सर्दी जुखाम होने पर मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए जाता है मगर वहां मौजूद नौसीखिया डॉक्टर दवाई के साथ उसे इंजेक्शन भी देने लगता हैं, युवक के मना करने के बाद भी उसे इंजेक्शन लगा दिया जाता है. इसके बाद सर्दी खासी में आराम पड़ने की जगह उल्टा युवक के शरीर में तेज दर्द होना शुरू हो जाता है साथ ही जीभ में भी सूजन शुरू हो जाती है.

वायरल हो रही है युवक की वीडियो

जीभ बाहर आने की वजह से युवक के लिए एक शब्द बोलना तक मुश्किल हो गया. जैसा की वीडियो में दिख रहा है कि युवक जीभ को मूंह में लेकर जगह से बाहर निकल रहा है. इस बीच वो बोलने की कोशिश तो कर रहा है मगर उसकी आवाज ही नही निकल पा रही है. बता दें कि बाद में दर्द बढने पर युवक के परिवार वाले घबरा गए तो उसे आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब गलत ईलाज की घटना सामने आई हो इससे पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिल चुका है, बहरहाल वायरल हो रही यह वीडियो सभी को हैरान जरूर कर रही है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Leave a Comment