---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पुशअप के बाद अब इस युवक ने गाना गाकर लूट ली महफिल, जरूर देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के इस महादौर में छोटी से छोटी हरकतों के साथ लोग रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इसी क्रम में बीते दिनों दिल्ली से लेकर अन्य कई मेट्रो स्टेशन से तरह-तरह के वीडियो देखने को मिले थे। कहीं बुजुर्ग व्यक्ति को मेट्रो में बीड़ी पीते देखा गया तो कहीं युवक व युवतियों को अश्लील हरकत करते भी देखा गया।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 2, 2023 8:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस महादौर में छोटी से छोटी हरकतों के साथ लोग रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इसी क्रम में बीते दिनों दिल्ली से लेकर अन्य कई मेट्रो स्टेशन से तरह-तरह के वीडियो देखने को मिले थे। कहीं बुजुर्ग व्यक्ति को मेट्रो में बीड़ी पीते देखा गया तो कहीं युवक व युवतियों को अश्लील हरकत करते भी देखा गया। इस क्रम में मेट्रो से ही एक वीडियो सामने आया जिसमें एक अंकल ने लगातार पुशअप मार कर खूब महफिल लूटी थी। अब इसी कड़ी में मेट्रो से ही एक और वीडियो सामने आया है जिसके तहत एक अंकल को मोबाइल फोन पर गाना बजाकर खुद भी गाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियां बन रही हैं।

सोशल मीडिया से चर्चा में आया वीडियो

बता दें कि युवक द्वारा गाना गाने वाले इस वीडियो को इडियट्स इन मेट्रो नामक ‘X’ हैंडल से शेयर किया गया है। इसको लेकर चुटिले अंदाज में लिखा गया है कि “बढ़िया गाया अंकल जी ने, शायद बीवी से झगड़ा करके आए हैं”। अब देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किया गया है।

बीते दिनों पुशअप चैलेंज ने लूटी थी महफिल

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक अंकल को पुशअप करते देखा गया था। इसको लेकर खूब खबरे बनी थीं। दरअसल एक युवक पुशअप करते हुए अपना वीडियो शुट करा रहा था और इस दौरान उसने पास खड़े एक अधेड़ उम्र के शख्स से भी ऐसा करने को कह दिया। देखते ही देखते अधेड़ शख्स ने पुशअप करना शुरु किया और लगातार करता ही रहा। इसको देखकर युवक के साथ यात्रा कर रहे लोग भी चौक गए।

ऐसे में अब पुशअप के बाद जब गाना गाते हुए अधेड़ शख्स की वीडियो सामने आया है तो इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment