---Advertisement---

Viral Video: ऊपर नमाज नीचे हनुमान चालीसा, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हिंदू-मुस्लिम एकता का ये वीडियो, यूजर्स बोले- ‘ये सिर्फ इंडिया में ही संभव’

Viral Video: सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम एकता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 31, 2023 6:18 अपराह्न | Updated: जुलाई 31, 2023 7:03 अपराह्न

Train viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत में कई मौकों पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दी जाती है। त्योहार हो या फिर कोई अन्य कार्यक्रम, सभी यहां भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। कई मौकों पर लोग गलत संदेश देने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जो सही मायने में हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नमाज और पूजा दोनों एक साथ हो ही है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

ऊपर नमाज नीचे हनुमान चालीसा

ये वीडियो कहां का है इसकी तो पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो भारत की ही है। वीडियो किसी ट्रेन के अंदर का है, जहां एक साथ नमाज और हनुमान चालीसा पढ़ी जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति ट्रेन के अप्पर बर्थ पर बैठकर नमाज पढ़ रहा है और उसी बर्थ के नीचे कुछ लोग हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। नमाज और हनुमान चालीसा एक साथ पढ़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बता रहे हैं।

‘ये सिर्फ इंडिया में ही संभव’

इस वायरल वीडियो में लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, “एक दिल छू लेने वाला वीडियो, जो धार्मिक सद्भाव और सम्मान के सार को खूबसूरती से प्रदर्शित कर रहा है।” वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल, ये सिर्फ इंडिया में ही संभव हो सकता है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026