---Advertisement---

कल का मौसम 5 Dec 2024: Delhi में कुहासे की दस्तक! UP-Uttarakhand में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप; यहां जानें MP, Rajasthan और Haryana में मौसम का ताजा हाल

कल का मौसम 5 Dec 2024: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसके तहत ये आसार जताए गए हैं कि कल का मौसम 5 Dec 2024 कैसा रहेगा? इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2024 7:34 अपराह्न

कल का मौसम 5 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 5 Dec 2024: मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसके तहत ये आसार जताए गए हैं कि कल का मौसम 5 Dec 2024 कैसा रहेगा? इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो राजधानी दिल्ली (Delhi) में कल कुहासे की दस्तक रह सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश (UP) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश (MP), राजस्थान और हरियाणा की बात करें तो यहां भी मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है।

राजधानी Delhi में कैसा रहेगा कल का मौसम 5 Dec 2024?

राजधानी दिल्ली में आगामी कल 5 दिसंबर को कुहासा दस्तक देता नजर आ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके तहत राजघाट, सफदरगंज, अक्षरधाम, जफरपुर और पीतमपुरा समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी लो नजर आ सकती है। हालांकि, तापमान सामान्य रहने की बात कही गई है।

UP-Uttarakhand में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप!

उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्वी हिस्से और अवध क्षेत्र के कुछ जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ता नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी कर संभावना व्यक्त की है। पूर्वी यूपी की बात करें तो गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत यहां के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। 5 दिसंबर को चंपावत, बागेश्वर, हरिद्वार, उत्तरकाशी और नैनीताल में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे सर्दी का आलम बढ़ सकता है।

MP, Rajasthan और Haryana में कैसा रहेगा कल का मौसम 5 Dec 2024?

उत्तर भारत में अबकी बार मौसम में व्यापक बदलाव नहीं देखने को मिला है। उत्तर भारत में स्थित राजस्थान की बात करें तो इस राज्य में स्थिति कमोबेश समान ही है। 5 दिसंबर को राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आ गया है। इसके तहत राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, कोटा समेत अन्य हिस्सों में कल मौसम साफ रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी ग्वालियर और चंबल संभाल को छोड़ भोपाल, डबरा, कल्याणपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर में मौसम साफ नजर आ सकता है। ग्वालियर और चंबल में कुहासा छाने और सर्दी बढ़ने के आसार हैं। हरियाणा की बात करें तो दिल्ली और पंजाब से सीमा साझा करने वाले इस राज्य में आगामी कल 5 दिसंबर कुहासा नजर आ सकता है। हालांकि, तापमान सामान्य रहने के आसार जताए गए हैं।

प्रमुख शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम व अधिकतम तापमान?

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
चेन्नई25 डिग्री32 डिग्री
लखनऊ11 डिग्री28 डिग्री
कोलकाता14 डिग्री27 डिग्री
बेंगलुरु18 डिग्री27 डिग्री
दिल्ली10 डिग्री26 डिग्री
जयपुर12 डिग्री28 डिग्री
पटना15 डिग्री26 डिग्री
मुंबई24 डिग्री34 डिग्री

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026