---Advertisement---

Weather News: भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम

दिन-प्रतिदिन गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाते हुए नजर आ रही है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ आंधी तूफान के भी आसार जताए हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 13, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। मार्च के महीने में ही लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, दिन-प्रतिदिन गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाते हुए नजर आ रही है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ आंधी तूफान के भी आसार जताए हैं।

तापमान पंहुचा 33 डिग्री के पार

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी के साथ पिछले कुछ समय से दिल्ली के साथ उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

इस झुलसती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसी के साथ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 12 से 14 मार्च, पंजाब में 12 और 13 मार्च, पश्चिमी राजस्थान में 12 से 13 मार्च और पूर्वी राजस्थान में 13 मार्च को बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ गुजरात में 12 से 14 मार्च ,मध्य महाराष्ट्र और मालवाड़ा में 13 से 16 मार्च और राजस्थान में 14 से 16 मार्च के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read: IND vs AUS: अक्षर पटेल का दिखा जलवा, कुहनेमैन की चार गेंदों में ठोक डाले दो गगनचुंबी छक्के, देखें क्लिप

2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट

भारत की बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल और झारखंड के कई इलाकों में 15 से 17 मार्च के बीच बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसका प्रभाव पूरे भारत में पड़ेगा। बदलते मौसम के कारण बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिलेगी। इसी के साथ 2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है।

Also Read: अनफिट ड्रेस पहनकर रैंप वॉक पर उतरीं Malaika Arora, Video देख यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026