---Advertisement---

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, दिल्ली-UP में बदला हवा का मिजाज; जानें मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें आंध्र प्रदेश के साथ तमिलनाडु व केरल के विभिन्न हिस्से शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update:
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें आंध्र प्रदेश के साथ तमिलनाडु व केरल के विभिन्न हिस्से शामिल हैं। वहीं विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट के तहत राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में हवाओं के मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में हवा तेजी से अपना रुख बदल रही है जिससे कभी भी मौसम में तीव्र बदलाव देखे जा सकते हैं।

भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत आज तमिलनाडु के साथ केरल व आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। बता दें कि तमिलनाडु के साथ दक्षिण के अन्य राज्यों में बीते एक सप्ताह के ज्यादा समय से भारी बारिश का क्रम जारी है। इसके कारण तमिलनाडु के साथ केरल के विभिन्न शहरों में जलजमाव से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। वहीं बारिश की चपेट में आने से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्कूल व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हैं।

बदल रहा हवा का मिजाज

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हवा का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसके तहत आज यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थाव व पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं बढ़ते कोहरे के कारण अब तापमान भी गिरता नजर आएगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ों में मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत आज उत्तराखंड के साथ कश्मीर व हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। विभाग का कहना है कि बढ़ते बर्फबारी के कारण यहां तापमान गिरता नजर आएगा जिससे मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

देश के उत्तर पूर्वी में भी मौसम अपने करवट तेजी से बदल रहा है। इसके तहत असम के साथ अब नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणांचल प्रदेश में भी सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026