---Advertisement---

Weather Update: बारिश के खत्म होते ही मौसम ने ली करवट, जानें UP-बिहार समेत अन्‍य प्रांतों में क्‍या हैंं वेदर के ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर आएगा।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 8, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर आएगा। इसमें दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक के क्षेत्र शामिल हैं। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने मैदानी से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में बारिश को लेकर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अब इन अलग-अलग हिस्सो में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

इन राज्यों बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों मे हल्की बारिश का क्रम देखने को मिलेगा। इसमें तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि देश के दक्षिणी हिस्सों के इन राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि ज्यादातर दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

कमजोर पड़ रहा मॉनसून

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश के ज्यादातर हिस्सों में अब मॉनसून हवाएं कमजोर पड़ रही हैं। इसमें मैदानी राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्य शामिल हैं। उदाहरण स्वरुप यूपी से लेकर बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान से बारिश का दौर पूर्ण रुप से थमता नजर आ रहा है।

मौसम विभाग ने तटीय राज्यों में भी बारिश के कम आसार जताए हैं। इसमें गोवा, महारष्ट्र, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं इसके अलावा विभाग का कहना है कि अपवाद स्वरुप इन राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालाकि ज्यादातर स्थान से बारिश थमती नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment