---Advertisement---

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले बदले मौसम के मिजाज, जानें UP-MP समेत अन्य राज्यों के लिए क्या है IMD की अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने आज फिर एक बार देश के विभिन्न हिस्सों के मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 3, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने आज फिर एक बार देश के विभिन्न हिस्सों के मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो रही है। ऐसे में बारिश का दौर लगातार थमता नजर आ रहा है। वहीं कुछ ऐसे राज्य हैं जहां आज हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं।

वहीं इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और कश्मीर में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि मैदानी इलाकों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्र भी शीत सत्र के दौर में प्रवेश करने वाले हैं।

इन राज्यों में दर्ज की जा सकती है बरिश

मौसम विभाग की माने तो आज देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

थम रहा मॉनसून का दौर

बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून का दौर थमता नजर आ रहा है। इसमें यूपी के साथ उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, कश्मीर और राजस्थान जैसे प्रदेश शामिल हैं। बता दें कि इन मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों में बीते कुछ सप्ताह से बारिश देखने को नहीं मिली है। वहीं इस दौरान ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही देश के विभिन्न हिस्सों से बारिश का दौर पूरी तरह थम जाएगा जिसके बाद से शीत सत्र की शुरुआत हो सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment