---Advertisement---

छठ महापर्व से पहले बढ़ेगी सर्दी, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार; जानें वेदर की ताजा रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी भारी बारिश के आसार जताए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 17, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी भारी बारिश के आसार जताए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य हैं। दावा किया जा रहा है कि देश के मैदानी इलाकों में छठ महापर्व के पहले सर्दी का क्रम बढ़ेगा। इसमें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश व छ्त्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के कई प्रमुख राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। इसमें उत्तर पूर्वी से नागालैंड, मिजोरम व मणिपुर व त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य हैं। बता दें कि देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जलजमाव से लेकर अन्य कई तरह की परेशानियां शामिल हैं।

छठ महापर्व से पहले बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाको में छठ महापर्व से पहले सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी व दक्षिण में हो रही बारिश का असर देश के मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे सर्दी बढ़ती नजर आएगा। जिन राज्यों में सर्दी बढ़ेगी उनमें प्रमुख रुप से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर जैसे राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इस बर्फबारी के साथ ही पहाड़ों में तापमान गिरता नजर आएगा जिससे यहां सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 7, 2026

LPG Price Hike

जून 7, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026